फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Health department worried after action on Gorakhpur and Farrukhabad hospitals

फर्रुखाबाद में हुई कार्रवाई से चेता स्वास्थ्य महकमा

Wed, 06 Sep 2017 05:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Wed, 06 Sep 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
Health department worried after action on Gorakhpur and Farrukhabad hospitals

गोरखपुर और फर्रुखाबाद में सरकारी अस्पतालों में बच्चों की मौत की घटना पर हुई कार्रवाई ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। बुधवार को सीएमओ ने जिला अस्पताल पहुंचकर एसएनसीयू, एनआरसी का किया निरीक्षण करने के साथ ही ओपीडी में औषधि वितरण कक्ष आदि में भी ली जानकारी ली। हालांकि यहां पर उन्हें सबकुछ ठीक मिला। सीएमओ डॉक्टर आरपी रावत बुधवार दोपहर लगभग 1:30 बजे जिला अस्पताल पहुंचे, यहां उन्होंने सीएमएस डॉ. केशव स्वामी के साथ महिला चिकित्सालय में सघन शिशु चिकित्सा कक्ष का निरीक्षण किया। मशीन पर मौजूद बच्चों के बारे में जानकारी करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य और उपचार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि उपचार के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही न की जाए। इसके बाद उन्होंने उस वार्ड को भी देखा जहां कुपोषित बच्चे रखे जाते हैं। यहां ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ से बच्चों स्वास्थ्य और उनके खाना-पान व मैन्यू में बारे में भी जानकारी ली। उन्हें यहां सबकुछ अपडेट मिला। यहां से निकलकर वह ओपीडी पहुंचे और सीधे दवा वितरण कक्ष में पहुंचकर दवाइयों का वितरण देखा और दवाइयां किस कंपनी और किस स्तर की हैं, यह चेक किया। इस दौरान उन्होंने सीएमएस डॉ. केशव स्वामी से भी मरीजों के उपचार पर ध्यान दिए जाने का कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed