फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Young man blackmailed victim by creating an obscene photo.

Palwal News: युवक ने अश्लील फोटो बनाकर किया ब्लैकमेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Young man blackmailed victim by creating an obscene photo.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। इंस्टाग्राम पर बातचीत नाबालिग लड़की को उस वक्त भारी पड़ गई जब युवक ने उसकी तस्वीर को एआई की मदद से अश्लील फोटो में बदल दिया। इतना ही नहीं युवक ने उस फोटो को लड़की के पास भेजकर उसे मिलने बुलाया और वहां से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि लड़का उसे अपने साथ नीमका गांव अपनी मौसी के घर ले गया और वहां उसने लड़की को अपनी जानकार बताया। मौसी को शक हुआ तो उसने लड़के के घर फोन कर दिया, जिस पर लड़का पक्ष के लोग उन्हें लेने गए तथा लड़का व लड़की को लेकर आए।

नूंह सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की की दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से हथीन थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर नाटौल निवासी जतिन से हो गई। लड़की के परिजनों ने नूंह सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाने के बाद पीड़िता को परिजनों को सौंप दिया। नूंह सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि आरोपी युवक जतिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed