फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   FIR registered against bank account holder in cyber fraud case

Gonda News: साइबर ठगी में बैंक खाताधारक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Tue, 15 Sep 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 15 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against bank account holder in cyber fraud case
गोंडा। साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में इस्तेमाल खाते के धारक मेवातियान निवासी आरिफ खान के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी आरिफ के बैंक खाते और उससे जुड़े मोबाइल नंबर की जांच में देश के अलग-अलग राज्यों से 16 साइबर शिकायतें मिली हैं।
विज्ञापन

साइबर अपराध की जांच के दौरान पुलिस ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) समेत अन्य डिजिटल माध्यमों से मिली सूचनाओं का परीक्षण किया। इसमें आरिफ खान के बैंक ऑफ इंडिया के खाते और मोबाइल नंबर से जुड़ी 16 शिकायतें सामने आईं। जांच में इन शिकायतों के एक्रोनॉलेजमेंट नंबर भी मिले।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बैंक खाते से हुए लेनदेन के विश्लेषण में साइबर अपराध से हासिल रकम के लेनदेन के संकेत मिले हैं।
उपनिरीक्षक प्रशांत गुप्ता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि खाते से हुए लेनदेन व रकम के स्रोत की जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed