फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   55 engines recovered from shops during the search.

Palwal News: तलाशी के दौरान दुकानों से 55 इंजन बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
55 engines recovered from shops during the search.
रीठठ गांव में पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पिनगवां । थाना क्षेत्र के गांव रीठठ और उसके आसपास संचालित अवैध कबाड़ की दुकानों पर मंगलवार सुबह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सघन तलाशी अभियान चलाया। सुबह-सुबह अचानक कई गाड़ियों में पुलिस बल गांव में पहुंचा तो कबाड़ की दुकानें चलाने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने करीब एक दर्जन से अधिक कबाड़ गोदामों और दुकानों को खंगाला और बड़ी मात्रा में संदिग्ध 55 इंजन, मशीनरी और अन्य सामान को अपने कब्जे में लेकर पिनगवां थाने पहुंचाया, जिसकी अब गहनता से जांच की जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव रीठठ के आसपास लंबे समय से कबाड़ की दुकानें संचालित हो रही हैं। इन दुकानों पर पहले भी कई बार सवाल उठते रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहां पर पुरानी गाड़ियों के इंजन बड़ी मात्रा में लाकर रखे जाते हैं और कई बार तो पूरी-पूरी गाड़ियां भी यहां लाई जाती हैं, जिनका कोई वैध कागज नहीं होता। इनमें से अधिकतर कबाड़ संचालकों के पास कोई वैध लाइसेंस भी नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि यह कबाड़ अवैध तरीके से लाया जाता है और यहां चोरी की गाड़ियों को लाकर काट दिया जाता है और उनके इंजन व पार्ट्स को खुर्द-बुर्द कर दिया जाता है। इसी इनपुट के आधार पर पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यह विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस को शक है कि जब्त किए गए इंजन चोरी की गाड़ियों के हो सकते हैं।
विज्ञापन

डीएसपी अभिषेक के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सुबह शुरू हुआ यह अभियान देर तक जारी रहा। इस संबंध में थाना प्रभारी निखिल ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर रीठठ गांव में कबाड़ की दुकानों में तलाशी अभियान चलाया गया था। कुछ सामान को कब्जे में लिया गया है, जिसकी सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed