फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Haryana police took her to the young man accused of carrying

बच्ची ले जाने के आरोपी युवक को पुलिस ले गई हरियाणा

Sun, 21 Jun 2015 10:30 PM IST
मिर्जापुर।
मिर्जापुर। Updated Sun, 21 Jun 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर जिले की तीन साल की मासूम बच्ची को हरियाणा प्रांत के भिवानी जिले से अपहरण कर पंजाब में बेचने वाले मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव माधौपुर निवासी राघवेंद्र उर्फ यादवेन्द्र को भिवानी पुलिस बच्ची को बरामद करने के लिए अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

बता दें कि सीतापुर जिले के पिसावां थानांतर्गत गांव बिचपुरिया निवासी राकेश परिवार सहित हरियाणा प्रांत के भिवानी जिले के धिराना गांव में रोड बनाने वाले हॉटमिक्स प्लांट पर मजदूरी कर रहा था। उसी प्लांट पर मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग्राम माधौपुर निवासी हरिकृष्ण पाठक का पुत्र यादवेंद्र काम कर रहा था। अब से करीब दो माह पूर्व यादवेंद्र, राकेश की तीन वर्ष की पौत्री मुस्कान पुत्री रामलखन को बहलाकर उठा ले गया था। जिसे उसने पंजाब प्रांत के सुनाम शहर मे मियांजान लस्सी वाले के हाथों बेचकर यहां भाग आया था। घटना की रिपोर्ट भिवानी थाने में दर्ज करवाई गई थी।
विज्ञापन

अपहृत बालिका के बाबा राकेश की सूचना पर शुक्रवार की रात मिर्जापुर पुलिस ने यादवेंद्र को गांव माधौपुर में उसके घर से गिरफ्तार कर भिवानी पुलिस को सूचना दी थी। भिवानी पुलिस ने सूचना मिलते ही रविवार को यहां आकर आरोपी यादवेंद्र को अपने साथ हरियाणा ले गई है। मासूम मुस्कान के बाबा को उम्मीद बढ़ गई है कि अब उसकी पौत्री जरूर बरामद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed