{"_id":"44905697ecbf381098d2a345a7ebc6e9","slug":"grp-actively-prevent-crime-in-trains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में अपराध रोकने को जीआरपी सक्रिय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेनों में अपराध रोकने को जीआरपी सक्रिय
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 12 Sep 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
ट्रेनों में अपराध रोकने के लिए जीआरपी सक्रिय हो गई है। इसी के चलते रेलवे स्टेशन, ट्रेन और रेलवे परिसरों में लूट, चोरी और छिनैती जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले चार गैंग सरगना के घरों में जीआरपी ने शुक्रवार की रात को दबिशें दीं। इस दौरान कोई भी गैंग सरगना जीआरपी के हत्थे नहीं चढ़ा।
जीआरपी एसओ जय शंकर सिंह और रोजा के चौकी प्रभारी ब्रह्मजीत सिंह के संयुक्त नेतृत्व में गैंग सरगना रामू के रेलवे कॉलोनी स्थित आवास पर दबिश दी गई। इसके बाद रोजा की ही आवास विकास कॉलोनी में हनुमान और बल्लिया स्थित पट्टे के घर पर भी दबिश दी गई। जीआरपी ने घरवालों को उन्हें शरण न देने के निर्देश दिए हैं। जीआरपी ने शहर की सुभाष नगर कॉलोनी स्थित रामवीर के घर पर भी दबिश दी। वहां भी कोई हाथ नहीं आया। इस दौरान जीआरपी ने दो लोगों को गैंगों से संबंधित पूछताछ के लिए उठाया। हालांकि पूछताछ के बाद में इन लोगों को छोड़ दिया गया।