फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   gangrape

सामूहिक दुराचार के पांच आरोपियाें पर पाक्सो

Fri, 20 Feb 2015 11:36 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 20 Feb 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
gangrape
मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप करने के पांच आरोपियों पर एसपी के आदेश पर शुक्रवार को महिला थाना में पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच तिलहर थाना के इंचार्ज को सौंपी गई है। पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को संदिग्ध मान रही है, लेकिन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा क्षेत्र की एक महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ गांव के पांच युवकों ने गैंगरेप किया है। महिला ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को अपने पति की निगोही में रहने वाली बुआ के घर से वापस घर लौट रही थी। उसके साथ उसका देवर और 14 वर्षीय बेटी थी। कहा कि जैसे ही उनकी बाइक नगरिया मोड़ के पास स्थित सौआपुर स्थित ईंट भट्ठे के पास पहुंची, तभी गांव के पांच लोगों ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर उसे रोक लिया।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि उन लोगों में दो के पास रायफल और तीन के पास तमंचे थे, जिस वजह से वे लोग विरोध नहीं कर सके। कहा कि पहले तो उन लोगों ने उसे और उसके देवर को जमकर मारपीटा, बाद में उसकी बेटी के साथ बारी-बारी रेप किया। इसके साथ ही उसके पास से लाखों रुपये के जेवर और दो मोबाइल भी लूट ले गए। इसी मामले में एसपी के आदेश पर पाक्सो एक्ट, लूटपाट करने, बलात्कार, जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमंचे के बल पर किशोरी को खींचने की कोशिश
शाहजहांपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में बृहस्पतिवार शाम को शौच को जा रही 14 वर्षीय किशोरी को मोहल्ले के एक युवक ने तमंचे के बल पर खींचने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। किशोरी के शोर मचाने पर मोहल्ले वालों ने आरोपी को दबोच लिया। किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
किशोरी के पिता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे उसकी बेटी घर शौच के लिए निकली थी। मोहल्ले में रहने वाले देवेंद्र ने तमंचा दिखाकर उसको खींचकर ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। किशोरी के शोर मचाने पर मोहल्ले वालों ने देवेंद्र को दबोच लिया। आरोपी को मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में छेड़खानी और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घर में घुसकर महिला की पिटाई
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बड़ा ककरा में बृहस्पतिवार की रात विवाद होने पर दबंगों ने घर में घुसकर महिला की पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मोहल्ला बड़ा ककरा में रहने वाले श्रीकृष्ण की पत्नी गुड्डी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की रात मोहल्ले में रहने वाले महेंद्र सिंह, सीताराम और एक अन्य व्यक्ति घर में घुस आए और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed