फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Firing near telephone exchange

टेलीफोन एक्सचेंज के पास फायरिंग, युवक घायल

Fri, 15 Sep 2017 05:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Fri, 15 Sep 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
Firing near telephone exchange
फायरिंग

थाना सदर बाजार क्षेत्र में टेलीफोन एक्सचेंज के नजदीक डॉन एंड डोना स्कूल के पास बाइक सवार कुछ लोगों ने बृहस्पतिवार रात फायरिंग कर दी। इसमें एक युवक घायल हो गया। गोली उसके दाहिने हाथ की बीच वाली अंगुली में लगी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक फायरिंग करने वाले भाग निकलेे। घायल को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। युवक के पिता की ओर से दो युवकों पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला दिलाजाक निवासी फराज खान बृहस्पतिवार रात लगभग 10 बजे अपने डॉन एंड डोना स्कूल के पास कोल्ड ड्रिंक पीकर लौट रहा था, तभी तारीन टिकली निवासी अनमोल राज और अभय पाठक बाइक से गली से निकले और बेवजह दबंगई में फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक फायर उसके बाएं हाथ की बीच वाली अंगुली में लग गया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। आसपास दुकानदार भी छिपकर बैठ गए। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक फायरिंग करने वाले भाग निकले थे। घायल फराज खान के पिता शहनबाज ने मामले की तहरीर सदर बाजार पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियाें के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर डीसी शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो सही होगा उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed