{"_id":"8334dfdd54ea372a9af177d91b19d365","slug":"fdi-and-gst-traders-burnt-effigies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफडीआई और जीएसटी का व्यापारियों ने पुतला फूंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एफडीआई और जीएसटी का व्यापारियों ने पुतला फूंका
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 16 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एफडीआई, ऑनलाइन ट्रेडिंग और गुड्स सर्विस टैक्स जैसे मुद्दों पर व्यापारी समाज की राय लिए बगैर उसकी अनदेखी किए जाने से नाराज व्यापारियों ने मंगलवार को सड़कों पर उतरकर अपना रोष जाहिर किया। कंछल गुट के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन से जुड़े व्यापारियों ने बहादुरगंज चौराहे पर एफडीआई और जीएसटी का पुतला जलाया।
प्रदर्शन के लिए संगठन से जुड़े व्यापारी वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता और नगर महामंत्री अमित शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में बहादुरगंज चौराहे पर जमा हुए। वहीं पर एफडीआई, ओएलटी और जीएसटी का पुतला तैयार करके उसे सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर व्यापारी नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को व्यापारी विरोधी बताते हुए सत्ता में बैठे लोगों की नीयत पर सवाल खड़े किए।
प्रदेश उपाध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि प्रत्यक्ष विदेशी पूंजी निवेश की अनुमति देकर केंद्र सरकार ने विदेशी कंपनियों के स्टोर और शॉपिंग माल खुलवा दिए। इससे उस जगह के परंपरागत व्यापारियों का व्यवसाय चौपट हो गया। नगर महामंत्री शर्मा ने ऑनलाइन ट्रेडिंग से आम व्यापारी को होने वाले नुकसान का उल्लेख करते हुए प्रदेश सरकार से कोरियर द्वारा माल ढुलाई प्रतिबंधित किए जाने की मांग की। प्रदर्शन और पुतला दहन में मनोज खन्ना, नारायण दास अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह सेठ, कंचन गुप्ता, सुरेंद्र भोला, पंकज टंडन, मुकुंद खन्ना, प्रभात रंजन पांडेय, कुंज बिहारी अग्रवाल, जगदीश चंद्र टुटेजा, सुधीर अग्रवाल, अमित गर्ग, पवन कुमार गुप्ता आदि शामिल रहे।