फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fake caller 's number at the police control room holding

पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर पर फेक कॉल करने वाले पकड़े

Sun, 03 May 2015 12:02 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 03 May 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Fake caller 's number at the police control room holding
पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर कॉल करके अश्लील बातें और गाली गलौज करने वाले चार शोहदे पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। पुलिस अधीक्षक के एएसपी (सिटी) राजेश कुमार ने बताया कि सिटी कंट्रोल रूम के नंबर पर फेक कॉल आने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर अपराध शाखा की टीम को फेक कॉल करने वालों की धरपकड़ में लगाया गया। टीम ने लंबी पड़ताल के बाद मनसुख पुत्र धनपाल किसान निवासी बकिया थाना कंाठ, धर्मेंद्र पुत्र मेहरबान नट निवासी जैतीपुर, कुलदीप पुत्र ओमप्रकाश निवासी उदयपुर कटिया थाना निगोही और लाल मोहम्मद पुत्र समल्ले निवासी केसरपुर थाना सेहरामऊ उत्तरी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इन लोगों ने माना कि उन्होंने कंट्रोल रूम में कार्यरत पुलिस कर्मियों से दर्जनों बार आपत्तिजनक बातें कीं। मोबाइल की जांच से पता चला कि उन्हें फर्जी आईडी पर सिम प्रदान की गई हैं। ऐसे सिम विक्त्रस्ेताओं की धरपकड जारी है।
विज्ञापन

इन चारों लड़कों को उनके अभिभावकों के अनुरोध पर सख्त चेतावनी देने के बाद निजी मुचलकों पर छोड़ दिया गया। पुलिस की सर्विलांस शाखा अभी भी ऐसे दर्जनों मोबाइल नंबरों को ट्रेस करने में जुटी है, जिनसे कंट्रोल रूम को फेक कॉल की जा रही हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed