फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   double barrel gun was main weapon of kartik

दोनाली कट्टे से हमला करता था कार्तिक

Fri, 15 Apr 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Fri, 15 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
double barrel gun was main weapon of kartik
Firing
शहर की बिटिया से दुराचार के मामले में जेल में बंद आसाराम के खिलाफ गवाही देने वालों की सुपारी लेकर हत्या करने वाला कार्तिक हलदर खास किस्म का कट्टा इस्तेमाल करता था। आसाराम के पक्ष में गवाहों के न टूटने पर कार्तिक ने शाहजहांपुर के गवाह कृपाल सिंह और राजकोट में अमृत प्रजापति को इसी खास कट्टे से मौत के घाट उतारा था। उसने यह कट्टा दोनाली रायफल का बट और नली काटकर बनाया था। इस रायफल को उसने नक्सलियों को असलहे बेचने वाले गिरोह से खरीदा था। इसकी पुष्टि गुजरात में उससे पूछताछ के दौरान हुई। वहां पूछताछ पूरी होने के बाद कार्तिक हो शाहजहांपुर लाए जाने के लिए कोर्ट में वारंट दाखिल कर दिया गया है।
विज्ञापन

गुजरात एटीएस द्वारा गिरफ्तार कार्तिक से कई चरणों में पूछताछ हुई। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, कार्तिक ने उसी दोनाली कट्टे से कृपाल से पहले राजकोट में 23 मई 2014 को अमृत प्रजापति को मौत के घाट उतारा था। अमृत आसाराम द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली यौनवर्धक दवाओं का राजदार था। इसी कास कट्टे से कार्तिक ने शाहजहांपुर में गवाह कृपाल सिंह पर 10 जुलाई 2014 को फायर झोंका था। कृपाल की उपचार के दौरान अगले दिन 11 जुलाई 2014 को बरेली के निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। गुजरात में एटीएस की पूछताछ और विवेचना में यह भी पता चला है कि कार्तिक एक विशेष तरह के कारतूस का इस्तेमाल करता था जो शरीर में घुसते ही तीन टुकड़ों में टूटकर शरीर को अंदर से छलनी करता है। कृपाल प्रकरण में यही बात सामने आई थी। सूत्रों के अनुसार, पकड़े जाने से पहले उसने नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वालों से एके 47 खरीदने का सौदा किया था। आगे के शिकारों को वह उसी से निशाना बनाने की सोच रहा था लेकिन डील फाइनल होने से पहले ही वह गुजरात एटीएस को हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन


कृपाल प्रकरण में कई अहम सूचनाएं मिल रही हैं। गुजरात एटीएस की पूछताछ और रिमांड खत्म होने पर उसे शाहजहांपुर लाने के लिए कोर्ट में वारंट दाखिल किया गया। वारंट के तामील होने का इंतजार है। यहां लाकर उससे पूछताछ के बाद ही उससे जुड़ी जानकारियों के बारे में अधिकृत तौर पर कोई टिप्पणी की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश कुमार, एसपी सिटी, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed