फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Student who went to coaching class goes missing

Lakhimpur Kheri News: कोचिंग जाने के लिए निकला छात्र लापता

Mon, 24 Aug 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 24 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Student who went to coaching class goes missing
लापता लालू
मैलानी। घर से कोचिंग जाने की बात कहकर रविवार सुबह 10 बजे बाइक से निकला सुरजनपुर निवासी लालू पुत्र राजेश (18) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मां सुशीला ने बताया कि देर तक लालू के घर न पहुंचने पर मोबाइल फोन पर संपर्क किया, लेकिन स्विच ऑफ मिला। शाम तक घर न पहुंचने पर खोजबीन की गई। उसकी बाइक मैलानी में गुरुद्वारे के पास एक टेलर की दुकान पर खड़ी मिली।
विज्ञापन

टेलर ने बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे लालू दुकान पर आया था। उसने थैला सिलवाया और ऑनलाइन दस रुपये देने के बाद कहा कि पिताजी के कहने पर दो साधुओं को लेने रेलवे स्टेशन जा रहा है। थोड़ी देर में आकर बाइक ले जाएगा। पिता के मुताबिक, उन्होंने लालू से ऐसा नहीं कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां के अनुसार रात 11 बजे लालू ने फोन कर बताया कि साधु उसे नशा देकर अपने साथ ले गए हैं। कुछ होश आने पर उसने बताया कि वह ट्रेन में है और साधु भी साथ हैं। वह कहां है, यह नहीं बता सका।

सीओ महक शर्मा ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर लालू का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है। लालू शाम पांच बजे तक मैलानी रेलवे स्टेशन पर देखा गया था। कोचिंग अध्यापक के अनुसार, वह पिछले तीन दिनों से पढ़ने नहीं आया था। लालू के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिल रहा है। सीडीआर भी निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed