फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   accused arrested in connection with a dispute and assault case

Rampur Bushahar News: विवाद और मारपीट के मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Aug 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
मारपीट, चोट पहुंचाने, वाहन को क्षति पहुंचाने के मामले में 8, दूसरे मामले में एक आरोपी दबोचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में दो पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाईपास ठियोग के पास हुई मारपीट, चोट पहुंचाने और वाहन क्षतिग्रस्त करने के दर्ज मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 15 और 16 अगस्त की मध्यरात्रि ठियोग क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट को लेकर थाना ठियोग में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद 16 और 17 अगस्त की मध्यरात्रि बाईपास ठियोग के पास मारपीट, चोट पहुंचाने और वाहन को नुकसान पहुंचाने की घटना सामने आई। इस मामले में पुलिस ने सबसे पहले 21 अगस्त को अंकित वर्मा उर्फ अंकित वेक्टा, अंकुश वेक्टा, कपिल वर्मा, साहिल और पंकज वर्मा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 23 अगस्त को निशांत ठाकुर और निखिल भोटका को गिरफ्तार किया गया। 24 अगस्त को पुलिस ने कृष्ण कुमार उर्फ केके को भी गिरफ्तार कर लिया। साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 8 हो गई। इसी घटनाक्रम से संबंधित मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई की है। 16 जुलाई को दर्ज इस मामले में पुलिस ने 23 अगस्त को ठियोग निवासी साहिल भाटिया को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी की ओर से कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए बोलेरो कैंपर वाहन संख्या एचपी 63डी-2752 को भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक संबंधित दोनों मामलों में अब तक कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना ठियोग की टीम ने साइबर सेल की तकनीकी सहायता से लगातार तकनीकी और जमीनी स्तर पर जांच की। तकनीकी सूचनाओं और अन्य इनपुट का विश्लेषण करने के बाद संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई और लगातार प्रयासों के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में जांच अभी जारी है और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article