फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young woman molested and assaulted on Mall Road; accused man nabbed by locals.

Meerut News: माल रोड पर युवती से छेड़छाड़ और मारपीट, आरोपी युवक को लोगों ने दबोचा

Mon, 24 Aug 2026 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Young woman molested and assaulted on Mall Road; accused man nabbed by locals.
आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सदर थाना क्षेत्र के माल रोड स्थित भगत चौक के पास सोमवार को उस समय हंगामा हो गया, जब दूसरे समुदाय के युवक सुहैल ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट कर दी। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी के चंगुल से युवती को बचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस आरोपी व युवती को लेकर थाने आ गई। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली।
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी सुहैल से उसकी पूर्व में दोस्ती थी। मगर कुछ दिन पूर्व युवती की शादी हो चुकी है। इस कारण उसने युवक से बातचीत करना बंद कर दिया था। आरोप है कि आरोपी उसे लगातार परेशान कर रहा था। युवक ने सोमवार को उसे धोखे से माल रोड पर बुलाया। भगत चौक के पास पहुंचने पर आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने जब उसकी हरकतों का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। आरोपी ने युवती को सड़क पर गिराकर पीटा। युवती के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और आरोपी को रोककर युवती को बचाया।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मंगलवार को आरोपी को न्यायलय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed