फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   13-year-old girl goes missing after leaving home saying she was going to her maternal grandmother's house

Balrampur News: नानी के घर जाने की बात कहकर निकली 13 वर्षीय किशोरी लापता

Mon, 24 Aug 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 24 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
13-year-old girl goes missing after leaving home saying she was going to her maternal grandmother's house
बलरामपुर। सादुल्लाहनगर क्षेत्र के बभनपुरवा चौबेडीह गांव से 13 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने बताया कि उनकी नातिन उनके साथ रहती थी। 22 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे उसने बताया कि वह बैजपुर स्थित नाना के घर जा रही है। वह जिस कपड़े में थी, उसी में निकली थी। उसके पास कोई झोला या बैग नहीं था। शाम पांच बजे फोन करने पर नाना ने बताया कि माही उनके घर आई ही नहीं। इसके बाद रिश्तेदारों के यहां तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


घर में घुसकर महिला और परिजनों को पीटा
बलरामपुर। गौरा चौराहा क्षेत्र के सिंघवापुर गांव में घर के सामने रखी चारपाई हटाने को लेकर विवाद हो गया। पीड़िता विमला देवी ने बताया कि 22 अगस्त की शाम करीब चार बजे उनके घर के सामने चारपाई रखी थी। आरोप है कि पड़ोसी जीवन उर्फ दिलीप, उसका पुत्र नीरज, पुत्री लालमती और पत्नी मैनावती चारपाई हटाने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर मुक्का, थप्पड़ और डंडे से पिटाई कर दी। घर का पल्ला और दरवाजा तोड़कर नुकसान किया गया। प्रभारी निरीक्षक दुर्विजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


रास्ते के विवाद में चार लोगों की पिटाई
बलरामपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के बिरतीहा कोयलरा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर एक पक्ष के चार लोगों की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी गई। रमेश कुमार मौर्या ने बताया कि 22 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे रास्ते के विवाद को लेकर मोहन लाल, विनोद कुमार, मुरली और टीकाधारी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद सभी ने लाठी-डंडे से रमेश की पिटाई कर दी। शोर सुनकर पिता शेर बहादुर और भाई सुंदर लाल व जगदीश बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनको भी पीट दिया गया। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1.40 लाख रुपये और जेवर चोरी
बलरामपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के नरायनपुर हसुवाडोल गांव में घर का दरवाजा खुला छोड़कर सोना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। रात में अज्ञात चोर घर में घुसकर पैंट की जेब में रखे एक लाख 40 हजार रुपये और जेवर चोरी कर ले गए। पीड़ित विकास कुमार मिश्रा ने बताया कि 21 अगस्त की रात करीब दो बजे खाना खाने के बाद वह सो गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुस आए और पैंट की जेब में रखे एक लाख 40 हजार रुपये निकाल ले गए। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

चारपाई डालने से मना किया तो घर में घुसकर पीटा

बलरामपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के जमुनही गांव में रास्ते में बकरी बांधने और चारपाई डालकर बैठने से मना करने पर विवाद हो गया। पीड़िता उर्मिला ने बताया कि 21 अगस्त की शाम करीब सात बजे उनकी बहन की बेटी रिया कुमारी घर के गेट के सामने खड़ी थी। आरोप है कि सहदेव पासवान और उसका पुत्र अमरेश पासवान रास्ते में बकरी बांधते और चारपाई डालकर बैठते थे। रास्ते से बकरी हटाकर दूसरी जगह बांधने के लिए कहने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

कम तौल का विरोध करने पर कोटेदार को पीटा
बलरामपुर। ललिया क्षेत्र के सिंहपुर गांव में कम राशन तौलने का विरोध करने की पुरानी रंजिश में एक युवक और उसके भाई की पिटाई कर दी गई। पीड़ित विजय ने बताया कि गांव का निब्बर कोटेदार है। वह राशन कम तौलकर देता था। इसे लेकर विजय समेत गांव के कुछ लोगों ने शिकायत की थी। इसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। 21 अगस्त की रात करीब नौ बजे विजय अपनी दुकान पर बैठा था। आरोप है कि निब्बर, अनिल कुमार, मोहित, कमलेश और निरंजन वहां पहुंचे और अचानक रॉड व लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में विजय के सिर में चोट आई। प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


दुकान में चोरी की कोशिश
बलरामपुर। ललिया क्षेत्र के बसंतपुर नोहरपुरवा गांव में दुकान में चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। धनीराम जायसवाल ने बताया कि 20 अगस्त की रात करीब 11 बजे प्रभुनाथ तिवारी और राजेश उनकी दुकान पर पहुंचे थे। आरोप है कि दोनों चोरी करने के उद्देश्य से दुकान में घुसने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया और तार उखाड़ दिए। इसके बाद ताला तोड़ने लगे। धनीराम के बेटे राकेश कुमार जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों हाथ छुड़ाकर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed