फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A small elephant vehicle overturned on the Pilibhit-Basti highway

Lakhimpur Kheri News: पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर सड़क से नीचे पलटा छोटा हाथी वाहन

Mon, 24 Aug 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 24 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
A small elephant vehicle overturned on the Pilibhit-Basti highway
सड़क से नीचे पलटा छोटा हाथी वाहन। संवाद
खमरिया (खीरी)। थाना ईसानगर क्षेत्र में पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर सोमवार सुबह करीब सात बजे अदलीशपुर और रंजीतगंज चौराहे के बीच छोटा हाथी वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे गड्ढे में पलट गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची ईसानगर पुलिस ने घायलों को सीएचसी खमरिया भेजा। पुलिस के मुताबिक, वाहन में चालक समेत 12 लोग सवार थे। सभी दिल्ली से मजदूरी करके बहराइच अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन

हादसे में नानपारा थाना क्षेत्र के सिसवारा निवासी 12 वर्षीय नूरुद्दीन पुत्र इफ्तिखार गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। एंबुलेंस से नूरुद्दीन को सीएचसी खमरिया भेजा गया। वहीं शमसुद्दीन (35), कासिम (26), हसनू (28), तसीमून (27), तमन्ना (4), कलामुद्दीन (6), मोहम्मद अहमद (25), उपेंद्र कुमार वर्मा (24), तिलकराम (32), शिवम वर्मा (19) और अरविंद कुमार (30) को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के शिकार यात्री बहराइच और श्रावस्ती जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे में एक किशोर गंभीर घायल हुआ है। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है।
---
गोला से लौट रहे दो युवक हादसे में घायल
खीरी टाउन। नकहा चौकी के तहत पुलिस सहायता केंद्र शंकरपुर के समीप जगसड़ मोड़ पर ढाबे के पास सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों गोला मंदिर से दर्शन कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात ट्रक ने शैलेंद्र पाल पुत्र राजकुमार और धर्म प्रकाश निषाद निवासीगण ग्राम सेमरिया-घटही, थाना मोतीपुर, जिला बहराइच की बाइक में टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए। सूचना पर थाना खीरी प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने दोनों को ओयल हॉस्पिटल इलाज के लिए भेज दिया। सीओ विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
------------------
मढ़िया के निकट बाइक-ई-रिक्शा में टक्कर, तीन घायल
पसगवां। जंगबहादुरगंज के समीप मढ़िया में बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत में दंपती और उनका पांच वर्षीय बेटा घायल हो गए। हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र के दानपुर गांव निवासी शर्मा (44) पुत्र चंद्रिका प्रसाद पत्नी गिरजावती (40) और बेटे सुमित (5) के साथ बाइक से घर से जंगबहादुरगंज जा रहे थे। मढ़िया गांव के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और तीनों सवार घिसटते हुए दूर तक चले गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को सीएचसी पसगवां भेजा। वहां से तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया। संवाद
---
जलाभिषेक कर घर लौट रहे दो कांवड़िये हादसे में घायल
फरधान। गोला-लखीमपुर मार्ग पर लालपुर कस्बे के पास सोमवार सुबह जलाभिषेक कर लौट रहे दो कांवड़ियों की बाइक पुलिया से टकराकर खाई में पलट गई। हादसे में सीतापुर जिले के थाना रेउसा क्षेत्र के ग्राम बंबिहा निवासी रजनीकांत (20) और अंशुल कुमार (24) गंभीर घायल हो गए। दोनों रविवार 23 अगस्त को डाक कांवड़ लेकर गोला गए थे। सोमवार सुबह सावन के चौथे सोमवार जलाभिषेक के बाद घर लौट रहे थे। लालपुर बैरियर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई और सड़क किनारे खाई में पलट गई। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी फरधान भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेई ने दोनों को ज्यादा चोटें होने पर जिला अस्पताल ओयल रेफर कर दिया। सीओ विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों का इलाज कराया जा रहा है। संवाद
---
बस से कुचलकर महिला की मौके पर ही मौत

धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिले के अतरिया बस स्टैंड पर पानी बेचने वाली 35 वर्षीय सिंकी बोहरा की बस से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर वाहन भी कब्जे में ले लिया गया। कार्रवाई और क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर परिजनों ने सड़क अवरुद्ध कर घंटों प्रदर्शन किया।

कैलाली जिला ट्रैफिक पुलिस अतरिया कार्यालय के अनुसार, गोदावरी नगर पालिका वार्ड एक निवासी सिंकी बोहरा अतरिया बस स्टैंड पर पानी बेचती थीं। महेंद्र नगर से दार्चुला जा रही बस ने उन्हें टक्कर मार दी। वह बस के टायर के नीचे दब गईं और घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बस चालक रोहित सिंह धामी निवासी मालिका अर्जुन गांव, जिला दार्चुला को हिरासत में ले लिया। संवाद

सड़क से नीचे पलटा छोटा हाथी वाहन। संवाद

सड़क से नीचे पलटा छोटा हाथी वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed