फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Police are scanning CCTV footage in a theft case.

Mandi News: चोरी के मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Mon, 24 Aug 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Police are scanning CCTV footage in a theft case.
मंडी। शहर के समखेतर में किराये के मकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। करीब 40 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान चोरी होने के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस कैमरों में संदिग्धों की गतिविधियां ट्रैक कर रही है, जिनके आधार पर चोरों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि किरायेदार निजी काम से नगवाईं स्थित अपने घर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने मकान में प्रवेश कर नकदी और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घर लौटने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़कर चोरी की वारदात का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed