{"_id":"6a8c8710ee2ee5b44d0d6d32","slug":"3-snake-bite-1-died-sirsa-news-c-128-1-svns1027-163795-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांव मट्टदादू में सांप डसने से दो युवकों की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांव मट्टदादू में सांप डसने से दो युवकों की हालत बिगड़ी
Mon, 24 Aug 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजन लेकर पहुंचे सरकारी अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। उपमंडल के गांव मट्टदादू में सोमवार को अलग-अलग घटनाओं में सांप के डसने से दो युवकों की हालत बिगड़ गई। परिजन दोनों को इलाज के लिए डबवाली के नागरिक अस्पताल ले गए। यहां से एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बठिंडा रेफर कर दिया गया।
सांप डसने की पहली घटना मट्टदादू निवासी गुरप्रीत पुत्र सुखपाल के साथ हुई। गुरप्रीत अपने घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान अचानक आए सांप ने उसके पैर की अंगुली में डस लिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए डबवाली के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे।अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गुरप्रीत को बठिंडा रेफर कर दिया गया।
दूसरी घटना गांव मट्टदादू के निंदर सिंह पुत्र गुरचरण सिंह के साथ हुई। बताया जा रहा है कि निंदर घर के वॉशबेसिन के पास हाथ धो रहा था। इसी दौरान वहां छिपे सांप ने उसकी छोटी अंगुली पर काट लिया। परिजनों ने उसे डबवाली अस्पताल पहुंचाया। निंदर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बठिंडा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
खेत में चारा काटते समय महिला को सांप ने डसा, उपचार के दौरान मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। उपमंडल के गांव जंडवाला बिश्नोईया में खेत में चारा काटते समय सोमवार को एक महिला को सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद परिजन महिला को उपचार के लिए उपमंडल नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
40 वर्षीय प्रकाश देवी खेत में चारा काट रही थीं। इसी दौरान वहां मौजूद सांप ने उन्हें डस लिया। महिला की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें उपमंडल नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला का उपचार शुरू किया मगर उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि खेतों में इन दिनों चारा काटने और अन्य कृषि कार्यों के दौरान सांप निकलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ग्रामीणों ने किसानों से खेतों में काम करते समय सावधानी बरतने की अपील की है।