फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dhejlobhiyon women Killed knockout

दहेजलोभियों ने महिला को पीटकर मार डाला

Mon, 11 May 2015 11:28 PM IST
शाहजहांपुर/सिंधौली
शाहजहांपुर/सिंधौली Updated Mon, 11 May 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Dhejlobhiyon women Killed knockout
कस्बे में दहेज लोभियों ने नवविवाहिता को पीट-पीटकर मार डाला। बाद में घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया। इस मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया पवार के सत्यपाल गुप्ता की पुत्री नीलम की शादी सिंधौली कस्बे के ब्रजेश कुमार से 29 नवंबर 2014 को हुई थी। सत्यपाल के मुताबिक, बेटी की शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के हिसाब से दान-दहेज दिया था। शादी के कुछ दिन बाद ही ब्रजेश और उसके घरवाले नीलम को बाइक और अंगूठी लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। डबल बेड और उसके गद्दों को खराब बताकर उन्हें बदलवाने की भी मांग की जाने लगी। इस बारे में जब नीलम ने बताया तो सत्यपाल ने ब्रजेश से माली हालत ठीक न होने की बात कही। इसके बाद से ब्रजेश ने नीलम को अक्सर मारना-पीटना शुरू कर दिया। ब्रजेश की मां और भाई भी इसमें उसका साथ देते थे।
विज्ञापन

सत्यपाल ने कहा कि रविवार की दोपहर नीलम को उसके पति ब्रजेश, जेठ राजेश, सास ऊषा और ससुर बेचेलाल ने बुरी तरह पीटा। जब वह बेहोश हो गई तो गला दबाकर मार डाला। शाम को मायके सूचना दी कि नीलम ने फांसी लगा ली है। जब सत्यपाल परिवार के लोगों के साथ पहुंचे तो नीलम के शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने चाराें आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश
शाहजहांपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरायकाइयां की रहने वाली दुर्गेश ने महिला थाना में तहरीर देकर पति पर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुर्गेश ने बताया कि उसकी शादी 10 मई 2014 को कच्चा कटरा क्षेत्र के एक व्यक्ति से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही उसका ससुर, जेठ, पति, देवर और ननद मिलकर 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। रुपये न देने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। आरोप है कि ससुराल वाले उसे भरपेट खाना भी नहीं देते हैं। सोमवार को इन लोगों ने मिलकर दुर्गेश के ऊपर केरोसिन डालकर जलाने का प्रयास किया। वह किसी तरह से जान बचाकर वहां से भाग निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed