{"_id":"6af18e5e29427350d10b1a2b","slug":"car-hits-bike-couple-died-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ सड़क हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, शादी का न्योता देकर लौट रहे दंपती की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अलीगढ़ सड़क हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, शादी का न्योता देकर लौट रहे दंपती की मौत, परिवार में छाया मातम
Mon, 09 Nov 2026 02:42 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 09 Nov 2026 02:42 PM IST
सार
आरिफ अपनी पत्नी सकीना के साथ ससुराल आए थे। वे यहां भतीजी की शादी का निमंत्रण और शादी की डलिया देने पहुंचे थे। दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। सामने से आई कार की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
इगलास के अलीगढ़-मथुरा राजमार्ग पर रविवार शाम गांव हस्तपुर के समीप तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। दिल्ली नंबर की कार पर ‘न्याय विभाग’ लिखा हुआ था। दंपती शादी का निमंत्रण देकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
थाना हरदुआगंज क्षेत्र के गांव सपेरा भानपुर निवासी आरिफ (45) पुत्र शहजाद अपनी पत्नी सकीना के साथ इगलास के गांव विशाहुली स्थित ससुराल आए थे। वे यहां भतीजी की शादी का निमंत्रण और शादी की डलिया देने पहुंचे थे। रविवार शाम दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। मौहरैनी मोड़ पर सामने से आई कार की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए। दंपती लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
राहगीरों की मदद से पुलिस ने दोनों को सीएचसी इगलास पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरिफ टाइल्स-पत्थर लगाने का काम करते थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है; वे अपने पीछे पांच बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। थानाध्यक्ष ईश्वर सिंह तोमर ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों से तहरीर मिलते ही प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन