फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Death in suspicious circumstances of Rural, charged with murder

ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Sat, 09 May 2015 11:12 PM IST
बीसलपुर।
बीसलपुर। Updated Sat, 09 May 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Death in suspicious circumstances of Rural, charged with murder
कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडरा सुमन निवासी 35 वर्षीय प्रेमपाल गंगवार की शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रेमपाल का शव पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में खड़े पेड़ से लटका हुआ मिला है। घरवालों ने प्रेमपाल की हत्या कर लटकाए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सूचना के करीब दो घंटा बाद मौके पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

गांव मंडरा सुमन स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास शनिवार की सुबह कुछ लोग घूमने गए थे। वहां उन्हें विद्यालय परिसर में स्थित पाकड़ के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकता हुआ एक शव दिखाई पड़ा। थोड़ी देर में काफी भीड़ जमा हो गई। गांव के राजेश गंगवार ने शव की शिनाख्त अपने बडे़ भाई प्रेमपाल के रूप में की। सूचना पर सीओ सुबेग सिंह सिद्धू थाना प्रभारी केपी सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि शव पर हैंगिंग के अलावा अन्य किसी तरह के कोई निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं छोटे भाई राजेश ने पुलिस को बताया कि उनके भाई की हत्या की गई है। आत्महत्या का रूप देने के  लिए शव पेड़ पर लटकाया गया है। राजेश ने दो लोगों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। राजेश ने पुलिस को दोनों के नाम भी बता दिए हैं। पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने दूसरे पुरुष आरोपी की तलाश में उसके घर छापा मारा, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed