{"_id":"6aa713914fb871c8b90c4cc8","slug":"young-man-dies-from-excessive-blood-loss-after-punching-the-glass-of-a-door-following-an-argument-with-his-wife-panipat-news-c-244-1-pnp1012-164053-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पत्नी से झगड़कर युवक ने दरवाजे के कांच में मारे हाथ, अधिक खून बहने से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पत्नी से झगड़कर युवक ने दरवाजे के कांच में मारे हाथ, अधिक खून बहने से गई जान
विज्ञापन
पानीपत। थाना तहसील कैंप क्षेत्र के पटेल नगर में शनिवार को गौरव (25) ने पत्नी से झगड़ा करने के बाद गुस्से में हाथ दरवाजे में लगे कांच में मार दिए। ज्यादा खून बहने से उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने गौरव के भाई के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। तहसील कैंप थाना प्रभारी बंशी लाल ने बताया कि शनिवार रात को करीब तीन बजे उनके पास सूचना आई थी कि पटेल नगर में एक युवक की मौत हो गई है। उन्होंने तुरंत ही टीम मौके पर भेजकर जांच की।
पता चला है कि पेटल नगर के गौरव का रात को अपनी पत्नी के साथ किसी बात पर विवाद हुआ था। जिसके बाद पत्नी कमरे से बाहर चली गई। इस बात पर गुस्से में आकर गौरव ने अपने दोनों हाथ दरवाजे में लगे कांच में मार दिए। इससे उसके हाथ जख्मी हो गए। कुछ देर बाद जख्मी हालत में परिजन उसे लेकर अस्पताल में पहुंचे।
विज्ञापन
जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने गौरव के भाई गौतम के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ब्यूरो