फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   deadbody found

खन्नौत में मिली पीलीभीत से लापता युवक की सड़ी-गली लाश

Tue, 29 Mar 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Tue, 29 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
deadbody found
खन्नौत में मिली पीलीभीत से लापता युवक की सड़ी-गली लाश 
पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव नेवदिया पगार से बीते 13 मार्च से घर से निकले युवक सर्वेश वर्मा (30) पुत्र स्व. सियाराम की सड़ी-गली लाश सोमवार सुबह 10 बजे सिंधौली थाना क्षेत्र में कस्बे से करीब 12 किमी दूर बचूइया गांव के पास खन्नौत नदी में उतराती मिली। इस युवक के गुमशुदगी की रिपोर्ट बिलसंडा में रविवार को दर्ज हुई थी। मृतक के गांव वाले रविवार तड़के ही तलाश में निकले थे और सोमवार को यहां लाश देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। लाश को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और शव को परिवारजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत डूबने से बताई गई है। 
विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त सड़ी-गली लाश के दाहिने हाथ पर अंकित नाम देखकर मृतक के भाई राम आधार, वीरेंद्र वर्मा और उनके गांव के ग्रामीणों ने की। राम आधार ने पुलिस को बताया कि सर्वेश झालों में जाकर खेत मजदूर के रूप में काम करता था। इसके चलते वह कई बार हफ्ता- दस दिन के बाद लौटता था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। इस बार वह 13 मार्च को निकला था लेकिन होली पर अपने दोनों छोटे भाइयों की तरह वह गांव नहीं लौटा। मां रूपा देवीके कहने पर भाइयों ने आसपास तलाश की लेकिन सर्वेश का पता नहीं चला। शनिवार शाम को गांव के पास खन्नौत नदी किनारे स्थित बिरहनियां बाबा नामक देवस्थान पर रहने वाले बाबा ने बताया कि उन्होंने एक लाश को नदी में बहते हुए देखा है। इस सूचना पर परिवार वाले गांव के लोगों के साथ रविवार तड़के करीब साढ़े चार बजे पैदल और बाइक से नदी किनारे तलाश करते हुए आगे बढ़े। करीब 45 किमी की दूरी तय करने के बाद सोमवार सुबह यहां बचूइया गांव पहुंचे तो नदी में लाश उतराती दिखी। लोगों ने पुलिस को सूचित किया तो सिंधौली थाना प्रभारी चंद्र प्रकाश पांडेय फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। लाश को किनारे लाए जाने पर उसका बायां हाथ गायब दिखा जबकि दाहिना हाथ काफी सड़-गल गया था। हालांकि उस पर लिखे नाम से परिवार वालों ने शव की शिनाख्त सर्वेश के रूप में की। उसने कुछ साल पहले दाहिने और बाएं हाथ पर नाम और स्थान गुदवाया था।
विज्ञापन


दो सप्ताह पहले डूबा था सर्वेश
सिंधौली/मुड़िया पवार। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सर्वेश की मौत करीब दो सप्ताह पहले डूबकर दम घुटने से हुई। आंतों में मिट्टी युक्त पानी भी मिला है। शव कई स्थान से कटा भी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सोमवार देर शाम थाने पहुंची। यह अभी साफ नहीं है कि सर्वेश कैसे डूबा। सूचना मिलने के बाद बिलसंडा के गांव नेवादा पगार से सर्वेश की तलाश में उसके भाई राम आधार को साथ लेकर पूर्व प्रधान रामपाल वर्मा, फूफा सत्यपाल, गांव के मतीराम, नत्थू लाल, संतराम और श्याम लाल समेत कुल 18 लोग पैदल और बाइक से निकले थे। पूर्व प्रधान ने परिवार वालों की तरफ से बताया कि उसकी किसी से रंजिश की जानकारी नहीं है। झाले पर कोई विवाद हुआ तो नहीं कह सकते हैं। मौके पर पहुंचे एसपी देहात रमेश भारती ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने की संभावित तिथि और सर्वेश के लापता होने की तिथि करीब एक ही है। सर्वेश शराब का शौकीन और आवारा किस्म का था। उसके दोस्त भी वैसे थे। वह 13 मार्च की सुबह अपनी मां से बात कर निकला था। गांव से तीन किमी दूर खन्नौत नदी कैसे पहुंचा, वह अकेला था या किसी के साथ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



मृतक के परिवार वाले और ग्रामीणों यहां तहरीर देने या रिपोर्ट दर्ज कराने के पक्ष में नहीं दिखे। फिर भी हर विधिक मदद के लिए आश्वस्त किया गया है। 
- रमेश भारती, एसपी देहात, शाहजहांपुर

मृतक के परिवारवालों ने यहां आकर नदी में शव देखा। सर्वेश की गुमशुदगी रविवार को बिलसंडा में दर्ज हुई है। विवेचना भी वहीं से होगी। पीएम रिपोर्ट वहां भिजवाई जा रही है। 
- चंद्र प्रकाश पांडेय, सिंधौली थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed