फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Daughter and father face to face

पुत्रवधू और ससुर आमने सामने 

Mon, 27 Feb 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रोजा।
अमर उजाला ब्यूरो रोजा। Updated Mon, 27 Feb 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Daughter and father face to face
डेमो - फोटो : demo pic
मुकेश की मौत पर दोनों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप
विज्ञापन

पत्नी ने ससुर पर आत्महत्या को उकसाने की दी तहरीर
ससुर ने पुत्रवधू और उसके भाइयों पर हत्या की लगाई तोहमत

 सराफा व्यापारी मुकेश वर्मा की मौत के मामले में मृतक की पत्नी और पिता एक दूसरे के खिलाफ सामने खुलकर आ गए है। पत्नी ने ससुर पर जहां आत्महत्या को उकसाने का आरोप लगाया है, वहीं ससुर ने पुत्रवधू और उसके भाइयों पर हत्या की तोहमत लगाई है। पुलिस दोनों ही मामलों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। 
बता दें कि रविवार की सुबह रोजा-शाहजहांपुर के बीच किमी संख्या 1332/16 पर मुकेश वर्मा का क्षत विक्षत शव रेलवे लाइन पर मिला था। उसकी बाइक, मोबाइल और कोल्ड ड्रिंक की एक बोतल के साथ लाइन के किनारे छह सुफला खाद की बोरियां भी मिली थीं, जिससे उसकी मौत का राज गहरा गया था। पुलिस को मृतक के पिता नन्हे लाल निवासी अकब मस्जिद थाना कोतवाली ने सोमवार को रोजा थाना में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उसके बेटे मुकेश वर्मा की हत्या उसकी पत्नी और उसके चार भाइयों ने साजिश के तहत कर शव को रेलवे लाइन पर फेंक कर आत्महत्या दर्शाने की कोशिश की है। ससुर नन्हे लाल द्वारा अपनी पुत्रवधू पर कई गंभीर आरोप लगाए है। वहीं मृतक की पत्नी ने पुलिस को रविवार को ही  तहरीर में अपने ससुर नन्हे लाल पर मुकेश को आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर को रख जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
मामले में कुछ रहस्यों में अभी पर्दा उठना बाकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हर पहलू को देखा जा रहा है फिलहाल मामला आत्महत्या का हो सकता है इसके लिये पिता और पत्नी के आचरण को भी परखा जा रहा है और वैज्ञानिक तरीको का भी इस्तेमाल हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरूल हसन खां, प्रभारी निरीक्षक रोजा

 
लाश के पास बरामद बोरियां रेलवे से चोरी नहीं हुई
सराफ मुकेश वर्मा की लाश के पास बरामद बोरियां रेलवे से चोरी नहीं हुई है। इस बात का खुलासा आरपीएफ  के प्रभारी निरीक्षक एसपी सिंह ने किया है। उन्होंने बताया कि खाद ले जा रही मालगाड़ी सीतापुर सही सलामत पहुंची है वहां के व्यापारी ने शार्टेज मेमो नहीं दिया अपने पूरे माल की पावती रेलवे को दी है। इससे साफ है कि घटना स्थल पर बरामद बोरी कही और से लाई गयी हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed