फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cow-sharing Crafted in Gadhipura fracas

गाय के बंटवारे को लेकर गढ़ी गाड़ीपुरा में फसाद

Tue, 07 Apr 2015 09:42 PM IST
रोजा/ रौसरकोठी।
रोजा/ रौसरकोठी। Updated Tue, 07 Apr 2015 09:42 PM IST
विज्ञापन
Cow-sharing Crafted in Gadhipura fracas
मंगलवार को आरसी मिशन थाना क्षेत्र के गढ़ी गाड़ीपुरा मोहल्ले में एक गाय के बंटवारे को लेकर दो युवकों में भिड़ंत हो गई। जमकर हाथापाई हुई। मामला बिगड़ता इससे पहले पुलिस आ गई और चार लोगों को हिरासत में लिया है। कथित गाय चोरी की बताई जा रही है। इसकी बरामदगी के लिए कई स्थानों पर पुलिस ने दबिश दी है, लेकिन गाय को बरामद नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

यह वाक्या आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी गाड़ीपुरा का है। मंगलवार की शाम करीब चार बजे मोहल्ले के दो युवकों में गाय के बंटवारे को लेकर पहले गाली गलौज फिर मारपीट हो गई तथा दोनों पक्षों की ओर से असलहे हवा में लहराए जाने लगे। पुत्तूलाल चौराहे पर तैनात पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो आरोपी युवक पुलिस पर ही हमलावर होने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक एनडी पाठक भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और हमलावर हो रहे चार युवको को हिरासत में लिया। इसी बीच मौका पाकर वहां के एक युवक गाय को लेकर चंपत हो गया। इसकी तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। चर्चा कि फसाद करने वाले युवक गाय को चोरी करके लाए थे और उसका बंटवारा करने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है और गाय को बरामद करने के प्रयास में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed