फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sanitation worker dies at Paswara Paper Mill; family members stage a sit-in protest.

Meerut News: पसवाड़ा पेपर मिल में सफाई कर्मचारी की मौत, धरने पर बैठे परिजन

Thu, 17 Sep 2026 07:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Sanitation worker dies at Paswara Paper Mill; family members stage a sit-in protest.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर चौकी से सटे पसवाड़ा पेपर मिल में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में सफाईकर्मी राहुल (26) की मौत हो गई। पेपर मिल प्रबंधन पर लापरवाही और घटना की जानकारी देर से देने का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा दिया। परिजन और काफी लोग मिल गेट पर धरने पर बैठ गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर राहुल की मौत के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।
मोहिउद्दीनपुर की नई बस्ती निवासी चंद्रपाल अपनी पत्नी सुनीता, बेटे राहुल और कुलदीप के साथ रहते हैं। राहुल सफाईकर्मी था। उसके जीजा सुशील के अनुसार, पसवाड़ा पेपर मिल में सुपरवाइजर विकास बुधवार को राहुल को अपने साथ काम पर लेकर गया था। शाम को विकास ने परिजनों को फोन कर जानकारी दी कि काम के दौरान चोट लगने से राहुल घायल हो गया और केएमसी अस्पताल में भर्ती गया है। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि राहुल की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सुशील ने आरोप लगाया कि सुपरवाइजर विकास और मिल कर्मचारियों ने हादसे का कारण स्पष्ट नहीं बताया कि और टालमटोल करते रहे। काफी दबाव देने के बाद उन्होंने बताया कि राहुल शहद तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था और गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पेपर मिल के अन्य कर्मचारियों ने हादसे के अन्य कारण बताए जिन पर विश्वास नहीं हो रहा। परिजनों के साथ दर्जनों की संख्या में मौजूद लोगों ने पेपर मिल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राहुल की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। पुलिस की मौजूदगी में पेपर मिल के द्वारा परिवार को 17 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। वहीं हंगामे और धरना प्रदर्शन के दौरान दिल्ली रोड पर जाम की स्थिति बन गई पुलिस ने जैसे-तैसे जाम पर काबू पाया।

--
दो बच्चियों के सिर से छिन गया पिता का साया-
जीजा सुशील के अनुसार, राहुल सफाई का काम करता था। एक दिन के लिए वह पेपर मिल में बुधवार को ही काम पर गया था और कर्मचारियों की लापरवाही का शिकार हो गया। राहुल की मौत के बाद मां सुनीता, पत्नी राखी, तीन वर्षीय बेटी चंदा और सात वर्षीय बेटी माहिरा का रो-रोकर बुरा हाल था।

-----
सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। पेपर मिल के द्वारा परिवार को आर्थिक सहायता देने की बात पर सहमति बनी है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed