{"_id":"572f4e1d4f1c1b00535cce9c","slug":"burglars-flown-thousands-of-rupees-from-donation-box","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दानपात्र से उड़ाए हजारों रुपये ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने दानपात्र से उड़ाए हजारों रुपये
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Mon, 09 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली मोड़ स्थित खाटू श्याम मंदिर से शनिवार की रात चोरों ने दो दानपत्रों से हजारों की नगदी चुरा ली। मंदिर के ट्रस्टी अशोक अग्रवाल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। अशोक अग्रवाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि मंदिर की देखभाल हरदोई के रहने वाले पुजारी ज्ञानसागर करते हैं। उनका परिवार भी मंदिर परिसर में रहता है। शनिवार की रात पुजारी ने उन्हें फोन पर सूचना कि मंदिर में चोरी हो गई। सूचना मिलते ही वह मंदिर पहुंच गए और कोतवाली पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। चोरों मंदिर के पीछे लगे ईंट के चट्ठे से मंदिर के अंदर दाखिल हुए थे। चोरों ने मंदिर में रखे दो भारी दानपात्र चोरी कर लिए और साउंड सिस्टम चुरा लिया। मंदिर से कुछ दूरी पर खाली दानपात्र पड़े मिले। साउंड सिस्टम चोर मंदिर की छत पर छोड़ गए। दानपात्रों में चालीस से पचास हजार रुपये होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पिछले एक महीना में मंदिर परिसर से तीन साइकिल चोरी हो चुकी है। जिसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को दी गई थी। इस मामले में इंस्पेक्टर आरएन चौधरी ने बताया कि मंदिर परिसर में बने आवास में करीब दस लोग रहते हैं। चोरी में कुछ संदिग्ध लग रही है। मंदिर में रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन