फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Burgalary at Lawyers house

वकील के घर से नकदी सहित लाखों की चोरी

Thu, 07 Sep 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Thu, 07 Sep 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Burgalary at Lawyers house

शहर के मोहल्ला हुसैनपुरा में वकील के बंद मकान से चोरों ने नकदी सहित लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। मामले की जानकारी दिल्ली से लौटने पर हुई। वकील ने बृहस्पतिवार देर शाम को मामले की तहरीर दी।  चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी वकील अशोक कुमार अग्निहोत्री 26 अगस्त को पत्नी सर्वेश कुमारी के साथ बेटे के पास दिल्ली गए थे। बृहस्पतिवार को लौटे तब उन्हे चोरी की जानकारी हुई। मामले की तहरीर बृहस्पतिवार देर शाम को चौक कोतवाली पुलिस को दी गई। अशोक ने बताया कि चोर छत के सहारे मकान में घुसे और कमरे का लॉक तोड़कर उसमें अलमारी व बक्से का लॉक तोड़़ दिया और दो हजार रुपये की नकदी और लगभग 80 हजार रुपये कीमत के जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस ने चोरों का सुराग लगाकर वारदात के खुलासे का आश्वासन दिया है। चोरी की इस वारदात से मोहल्ले के लोग भी दहशत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed