{"_id":"586a5f5d4f1c1b0b52158650","slug":"budaun-not-find-crime-branch-accused-of-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं क्राइम ब्रांच को नहीं मिल रहा हमले का आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदायूं क्राइम ब्रांच को नहीं मिल रहा हमले का आरोपी
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर बाजार क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमले के आरोपी की बदायूं क्राइम ब्रांच टीम तलाश कर रही है। अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद से लापता चल रहे आरोपी के खिलाफ कुर्की की प्राथमिक कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी है। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती रेती निवासी आशीष तिवारी पर आरोप है कि उसने दो मई 2016 को सदर क्षेत्र में चाचा स्वीट हाउस दुकान के पास जुबैर खां को गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में निकुंज गुप्ता और उसके दो भाइयों अमित गुप्ता, सोनू गुप्ता व भवानी सिंह के खिलाफ सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने निकुंज गुप्ता और भवानी सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह दोनों अभी जेल में हैं। घटना में नामजद निकुंज के पिता सुरेंद्र ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर बताया था कि उसके बेटों को गलत फंसाया गया है, लिहाजा दूसरे जिले की पुलिस से विवेचना कराई जाए। इसलिए विवेचना बदायूं क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर गंगाराम को सौंप दी गई। जांच में पता चला कि निकुंज गुप्ता ने दस हजार रुपये देकर आशीष तिवारी से जुबैर को गोली मरवाई थी। जबकि अमित गुप्ता और सोनू गुप्ता का इस घटना में हाथ नहीं था। निकुंज के खिलाफ चार्जशीट लगाकर न्यायालय में भेज दी गई। वहीं आशीष की तलाश शुरू कर दी। जांच अधिकारी ने बताया कि आशीष तिवारी के खिलाफ वारंट जारी हो चुका है, गिरफ्तारी नहीं हो पाने की वजह से उसके खिलाफ 82 की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन