{"_id":"58c584094f1c1bb66fdc4443","slug":"bricks-lying-on-roofed-roofs-captured-by-drone-cameras-during-route-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूट मार्च के दौरान ड्रोन कैमरों ने पकड़ीं छतों पर पड़ी ईंटें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रूट मार्च के दौरान ड्रोन कैमरों ने पकड़ीं छतों पर पड़ी ईंटें
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Sun, 12 Mar 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
जुलूस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम-एसपी ने मकान स्वामियों हिदायत देकर ईंटें हटवाईं
होली पर्व पर लाट साहब जुलूस के रास्तों पर की गई बैरीकेडिंग व धार्मिक स्थलों के ढकने एवं फोर्स व मजिस्ट्रेट्स की लगाई गई ड्यूटी व सफाई व्यवस्था का डीएम कर्ण सिंह चौहान ने एसपी केबी सिंह के साथ निरीक्षण किया।
इस दौरान दोनों अधिकारियों ने होली त्योहार को सौहार्द पूर्वक शांति के साथ मनाने की अपील की। लाट साहब जुलूस के रूट भ्रमण के दौरान ड्रोन कैमरे से छतों पर भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान सरायकाइयां में रामभरोसे की छत पर और चमकनी गाड़ीपुरा में मुकेश की छत पर ईंटें पाई गईं। इस पर डीएम और एसपी ने दोनों को निर्देश दिए की वह अपनी-अपनी छतों से ईंटों को हटाकर अंदर कमरों में रख लें। डीएम ने कहा कि होली पर सभी दुकानें बंद रहेगी। एसपी केबी सिंह ने फोर्स को ब्रीफ करते हुए कहा कि सभी फोर्स के अधिकारी एवं जवान हेलमेट, वाडी प्रोटेक्टर, डंडा आदि सुरक्षा उपकरण पहनकर ही ड्यूटी करेंगे। कई पुलिस वाले हेलमेट, वाडी प्रोटेक्टर नहीं पहने थे, उन्हें सुरक्षा उपकरण पहनने के निर्देश दिए। एसपी सिटी ने फोर्स के सभी जवानों को उनकी ड्यूटी समझाई। इस दौरान एडीएम सर्वेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे, एसडीएम सदर रामजी मिश्रा व नगर सहित संबंधित थानों के थानाध्यक्ष, पैरा मिलिट्री फोर्स व पुलिस के जवान शामिल थे।