फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike riding robbers looted again thirty thousand

बाइक सवार लुटेरों ने फिर लूटे तीस हजार 

Tue, 30 Aug 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 30 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
 तिलहर में बाइक सवार लुटेरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। तीन छात्राओं से लूट का मामला सुलझाने में नाकामयाब रही कोतवाली पुलिस को उस समय बाइक सवार लुटेरों ने एक बार फिर चुनौती दे डाली जब मोहल्ला नितगंजा निवासी 58 वर्षीय सादिक सब्जी लेने मंडी बजरिया गया था। वह साइकिल खड़ी करके सब्जी लेने लगा। उसी समय पहले से घात लगाए लुटेरे ने झटके से साइकिल से थैला खींचा लिया। सादिक जब तक चिल्लाता इससे पहले से काली पल्सर पर बैठे युवक ने लुटेरे को बाइक पर बिठाकर बाइक दौड़ा दी। जब तक माजरा लोग समझते युवक थैले में रखे 30 हजार रुपये बैंक पास बुक व उसमें रखी तुरई की सब्जी लूट कर भाग गए। इससे पहले पावर हाउस के सामनेे ज्योति गंगवार से राजनपुर रोड पर मोहद्दीपुर के पास से, सावित्री तथा गायित्री से तथा गांव भुड़ेली के पास एक अन्य छात्रा से इसी प्रकार बाइक सवार युवक दिन दहाड़े लूट को अंजाम दे चुके हैें। इसमें हजारों रूपये व मोबाइल सहित शैक्षिक व अन्य प्रमाण पत्र शामिल हैं। 
विज्ञापन

 - ईद की खुशियां हो गईं काफूर 
सादिक का कहना है कि वह बड़े मन से 30 हजार रुपये निकालकर घर ले जा रहा था। उसने सोचा था कि ईद पर खराब नल सही कराने के बाद बच्चों को अच्छे कपड़े दिलायेगा और हंसी खुशी ईद का त्योहार मनायेगा मगर उसे क्या मालूम था कि सब्जी लेना उसके लिये घातक हो जायेगा और लुटेरे तीस हजार रूपये के साथ तुरई भी लूट कर ले जाएंगे।
विज्ञापन

 - बैैंक ले जाकर खंगाले सीसीटीवी फुटेज
सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सादिक को स्टेट बैंक मुख्य शाखा ले जाकर सीसीटीवी फुटेज में लुटेरों की पहचान कराने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed