{"_id":"5739d9c14f1c1bc54aac73c9","slug":"bike-riding-miscreants-snatched-the-woman-s-purse","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स छीना
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 17 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
कोतावाली क्षेत्र में बेरी चौकी के पास रविवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने रिक्शे पर सवार महिला का पर्स छीन लिया। महिला शिकायत करने बेरी चौकी पहुंची तो पुलिस ने उसे वहां से टरका दिया। रात करीब साढ़े नौ बजे बेरी चौकी के पास एक महिला एक बच्चे के साथ रिक्शे पर सवार होकर मालखाना मोड़ तरफ से बेरी चौकी की तरफ आ रही थी। तभी पीछे से आए एक बाइक पास सवार तीन बदमाशों ने महिला के हाथ पर्स छीन लिया और पुराने जिला अस्पताल की तरफ फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया तो मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। महिला बच्चे के साथ पुलिस चौकी पहुंची। पुलिस ने पूछताछ करके उसे टरका दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला का नाम पता तक नहीं पूछा और बातों में फंसाकर टरका दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला अपने बच्चे को साथ लेकर चौकी से चली गई। इंस्पेक्टर कोतवाली आरएन चौधरी ने बताया कि कोतवाली में कोई महिला घटना की शिकायत करने ही नहीं आई। शिकायत करने आती तो उसकी रिपोर्ट दर्ज की जाती।
विज्ञापन