फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike mechanic from near twenty million opium recovered

बाइक मिस्त्री के पास से सवा करोड़ की अफीम बरामद

Sun, 16 Aug 2015 11:35 PM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)।
पुवायां (शाहजहांपुर)। Updated Sun, 16 Aug 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bike mechanic from near twenty million opium recovered
पुलिस ने पुवायां में एक बाइक मिस्त्री के पास से पांच किलो अफीम बरामद की है। इसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 1.25 करोड़ बताई गई है।
विज्ञापन

एसपी बबलू कुमार को पुवायां क्षेत्र में अफीम का बड़ी मात्रा में कारोबार किए जाने की सूचना मिल रही थी। मुखबिर ने सूचना दी कि 15 अगस्त को पुवायां में अफीम की डील होनी है। सूचना पर एसपी ने सीओ पुवायां के नेतृत्व में एसओजी और पुवायां पुलिस की टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। शनिवार रात पुलिस नाहिल रोड मंडी के पास से निगोही रोड जाने वाले रास्ते पर घात लगाकर बैठ गई। निगोही रोड से आ रहे पुवायां के मोहल्ला तकिया निवासी बाइक मिस्त्री हिमायत उल्ला अंसारी उर्फ नन्ना को रोका गया तो उसने खुद को पीलीभीत में तैनात एलआईयू दरोगा बताकर क्राइम ब्रांच की टीम को बहकाने का प्रयास किया। उसने एलआईयू दरोगा के नाम का अपना परिचय पत्र भी टीम को दिखाया। इस बीच पुवायां पुलिस ने उसकी पहचान बाइक मिस्त्री नन्ना के रूप में की। तलाशी ली गई तो उसकी बाइक से विभिन्न नंबरों की चार प्लेट और थैले से पांच किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह झारखंड से अफीम लाकर यहां दूसरे तस्करों को सप्लाई करता है। पांच किलो अफीम की खेप पीलीभीत में दूसरे तस्करों को सौंपी जानी थी, लेकिन इससे पहले से पुलिस ने हिमायत को धर दबोचा। अफीम बरामद करने वाली टीम में क्राइम ब्रांच प्रभारी हिमांशु निगम, हरेंद्र यादव, शंभू यादव, शशि कुमार यादव, अनिल प्रेमी और पुवायां कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह, एसआई रामकृष्ण कठेरिया, अशोक कुमार, सुरेशचंद्र शामिल रहे।


दो लोगों के नाम भी सामने आए
पुवायां। अफीम बरामदगी के बाद पूछताछ में बाइक मिस्त्री हिमायत उल्ला ने पुलिस को बताया कि अफीम तस्करी में पुवायां के दो लोग शामिल हैं। इसके अलावा पीलीभीत जनपद के कई लोग भी नशे के कारोबार में लिप्त हैं। पुलिस अब पुवायां के उन लोगों की तलाश में हैं, जिनके नाम मिस्त्री ने बताए हैं।
विज्ञापन



सट्टे का खेल, स्मैक और अफीम बिक्री का केंद्र बना पुवायां
पुवायां। पुवायां क्षेत्र सट्टे के खेल और अफीम, स्मैक की बिक्री का केंद्र बन कर रह गया है। तमाम युवा अपने पिता की गाढ़ी कमाई सट्टे में गंवाने के बाद इसका गम भुलाने के लिए स्मैक और अफीम के आदी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुवायां के लोगों को सट्टे का चस्का कुछ वर्षों से ही लगा है। पहले एक सफेदपोश सट्टे के धंधे की कमान संभाले था, लेकिन अब सट्टेबाजों के कई गुट हो गए हैं, जिससे सट्टे का धंधा खूब फल फूल रहा है। कुछ दिन पूर्व पुलिस ने सट्टे से जुड़े पांच लोगों को पकड़कर जेल भेजा था, लेकिन इसका खास असर नहीं हुआ और सट्टे का धंधा क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है। सट्टे के खेल में बड़ी रकम गंवा देने वाले युवा नशे की ओर मुड़ गए और नशे की लत के साथ ही नशे के कारोबार से भी जुड़ते चले गए। यही कारण है कि पुवायां में सट्टे के साथ ही नशे का कारोबार भी बेहद तेजी से बढ़ा है। क्षेत्र के कुछ युवा महंगी बाइक और ब्रांडेड कपड़ों के शौकीन हैं। यह युवा कोई काम धंधा नहीं करते हैं। बाइक मिस्त्री का पांच किलो अफीम के साथ पकड़ा जाना, यह साबित करता है कि पुवायां में नशे के सौदागर किस तरह बड़ा धंधा कर रहे हैं। नशे के धंधे से जुड़े कई ऐसे नाम हैं, जिन पर पुलिस हाथ नहीं डाल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed