{"_id":"579b70d94f1c1b211521e184","slug":"bike-lifter-gang-caught-four-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक लिफ्टर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक लिफ्टर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Fri, 29 Jul 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद पुलिस टीम ने बाइक लिफ्टिंग का आतंक बने चार सदस्यीय अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इनके पास से चोरी की आठ बाइक बरामद हुई हैं। बरामद बाइक में चार जलालाबाद, एक दिल्ली, एक हरदोई, एक बनारस और एक बरेली से चुराई गई है।
एसपी कार्यालय सभागार में हुई प्रेसवार्ता में एसपी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि जलालाबाद पुलिस को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव मालूपुर के पास खंडहर नुमा गेस्ट हाउस में कुछ व्यक्ति मोटर साइकिलों के साथ मौजूद हैं। इनके पास जो मोटरसाइकिलें हैं वह चोरी की लग रही हैं, यह लोग इन्हें बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने उस स्थान पर दबिश देकर चार व्यक्तियों को आठ बाइक के साथ गिरफ्तार किया। इनकी तलाशी लेने पर दो चाकू और वाहनों के लॉक तोड़ने वाला चॉबी नुमा पेचकस भी बरामद हुआ। पकड़े गए बाइक चोरों में जलालाबाद के गांव मडै़या निवासी रविंद्र उर्फ भूरा उर्फ फक्कड़, क्षेत्र के गांव नौगवां निवासी राजू उर्फ राजेश, गांव सराय साधौ निवासी मनोज कुमार और हरदोई के थाना पाली क्षेत्र के गांव पांडेपुर निवासी मलखान है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि बरामद बाइक में चार बाइक जलालाबाद, एक दिल्ली, एक बनारस, एक हरदोई और एक बरेली से चुराई गई है। उन्होेंने बताया कि वह लोग घरों के सामने खड़ी बाइक का मौका देखकर लॉक तोड़ उसे चुरा लिया करते थे। बाइक में लगी प्लेट हटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर और बाइक में थोड़ा बहुत परिवर्तन करने के बाद सस्ते दामों में बेच दिया करते थे। बाइक चोरी का काम वह लोग काफी दिनों से कर रहे हैं। इनकी जानकारी नहीं है कि वह लोग कितनी बाइक चुरा कर बेच चुके हैं। इससे पहले राजू उर्फ राजेश हत्या के मामले में, मनोज कुमार जलालाबाद से और रविंद्र उर्फ भूरा उर्फ फक्कड़ गढ़िया रंगीन और फरीदपुर (बरेली) से जेल जा चुका है।
टीम में ये लोग रहे शामिल
इंस्पेक्टर जलालाबाद केके तिवारी, एसआई इख्तियार खां, एसआई वकार अहमद, कांस्टेबिल प्रीतम दत्त शर्मा, राजीव कुमार और अमृत सिंह शामिल है।
दिव्यांग करता था चोरी की बाइक को बेचने का काम
जलालाबाद। बाइक चोरी करने के आरोप में पकड़े गए चार आरोपियों में गांव नौगवां निवासी राजू उर्फ राजेश सिंह एक पैर से दिव्यांग होने के बाद भी न केवल गैंग के लोगों को शरण देता था, बल्कि चोरी कर लाई गई बाइक्स को ठिकाने लगाने की जिम्मेदारी भी उसी की थी। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने मजबूत नेटवर्क के चलते बाइक की आसानी से बिक्री कर देता था।