फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BDC member shot, serious

बीडीसी सदस्य को गोली मारी, गंभीर

Fri, 27 Nov 2015 11:59 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 27 Nov 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
BDC member shot, serious
कोतवाली क्षेत्र के गांव मौजमपुर के बीडीसी सदस्य 35 वर्षीय लालाराम को पुरानी रंजिश में गांव के चार लोगों ने शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घर में घुसकर गोली मार दी। गंभीर रूप में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी पत्नी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों का तलाश जारी है।
विज्ञापन

बीते क्षेत्र पंचायत चुनाव में लालाराम ने बीडीसी सदस्य पद के लिए मौजमपुर गांव से चुनाव लड़ा था। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी हरद्वारी को 165 वोट हराकर चुनाव जीता था। उनका गांव के नन्हू से छत के पानी के निकास को लेकर काफी पुराना विवाद चल रहा है। लालाराम के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर करीब 12.30 उसका पत्नी सुमन से झगड़ा हो रहा था, तभी नन्हू के नाती सत्यपाल, सत्यदेव, भतीजे श्यामाचरण और राजीव घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सत्यदेव ने तमंचे से फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली उसकी बायीं हथेली और दूसरी गोली दाहिनी जांघ में लगी। इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल लालाराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी पत्नी सुमन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 307 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिशें दी, लेकिन वह अपने मकान में ताला डालकर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन


चुनाव जीतने से आरोपी थे नाराज
लालाराम की मां मायावती ने बताया कि उनके पति पत्तूलाल से पड़ोसी नन्हू का छत के पानी को निकलने को लेकर काफी पुराना विवाद चल रहा था। दो साल पहले उनके पति की बीमारी से मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद वह अपने दो बेटे जितेंद्र और रविंद्र के साथ गांव नवादा इंदेपुर में मकान बनाकर रहने लगी थीं। गांव में रहकर उनके दो बेटे लालाराम और वेदराम खेतीबाड़ी की देखभाल करने लगे। लालाराम के चुनाव जीतने की बात नन्हू के परिवार वालों काफी नागवार गुजरी। वह लोग दूसरे प्रत्याशी को चुनाव लड़ा रहे थे। इसी के चलते पड़ोसी नन्हू के नाती सत्यपाल, सत्यदेव और भतीजे श्यामाचरण और राजीव घर में घुस आए और गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed