{"_id":"cc7d8bbae7593990bcb65a37bc2fdc34","slug":"atikraman-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"खदेड़े गए अतिक्रमणकारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खदेड़े गए अतिक्रमणकारी
तिलहर (शाहजहांपुर)
Updated Fri, 30 Jan 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम पदम सिंह के नेतृत्व में नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इसमें अतिक्रमण कर पालिका की भूमि पर बनाई गई दस दुकानें जेसीबी द्वारा जमींदोज कर दी गईं।
बृहस्पतिवार को नगर में लगभग 11 बजे भारी पुलिस बल के साथ एसडीएम पदम सिंह तथा सीओ संजय कुमार की अगुवाई में नगर पालिका के कर्मचारी अंबेडकर तिराहे पर जा पहुंचे और वहां न्यायालय के आदेश पर 11 दुकानें गिरा डालीं। जेसीबी से दुकानें गिराने से बाजार में हड़कंप मच गया और व्यापारियोें ने धड़ाधड़ अपने कच्चे-पक्के अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिए। बाद में पालिका का अतिक्रमण हटाओ काफिला मुख्य बाजार बिरियागंज चौराहा होते हुए निजामगंज तक गया और अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों के चबूतरे तोड़े और टिनें उतार फेंकीं। इस दौरान एसडीएम ने मुख्य बाजार में रिफिलिंग कर रहे दुकानदारों के छोटे-बड़े आधा दर्जन से अधिक सिलेंडर जब्त कर लिए।
कोतवाली के सामने 10 दुकानों पर आज चलेगी जेसीबी
एसडीएम पदम सिंह ने बताया कि अतिक्रमण के मामले में किसी को छूट देने की कोई गुंजाइश नहीं है। किसी के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा। शुक्रवार को कोतवाली के सामने अवैध रूप से बनी 10 दुकानों के गिराने की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि दुकानों के स्वामी होने का दावा करने वाले व्यापारी से कागजात मांगे गये हैं और एक दिन का समय दिया गया है। यदि न्यायालय का कोई आदेश उपलब्ध कराया जाता है तो उसका अनुपालन किया जाएगा अन्यथा नियमानुसार पालिका भूमि पर बनाई गई दुकानें गिरा दी जाएंगी।
विज्ञापन
शहर में कार्रवाई के डर से खुद हटाया कब्जा
शाहजहांपुर। पर्याप्त पुलिस फोर्स नहीं मिलने के कारण प्रशासन और नगरपालिका परिषद ने बृहस्पतिवार को बहादुरगंज पुलिस चौकी से लेकर पचराहा तक अतिक्रमण हटाने का अभियान एक दिन को स्थगित कर दिया। बावजूद इसके प्रशासन की कार्रवाई से बचने के लिए वहां फुटपाथों पर कब्जा जमाने वालों ने खुद अपना सामान हटाया। सुबह से शाम तक तमाम दुकानदार फुटपाथों को खाली करने में जुटे रहे।
सदर बाजार, पंखी चौराहा, लाल इमली चौराहा से अवैध कब्जे हटाए जाने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने बृहस्पतिवार को बहादुरगंज पुलिस पिकेट प्वाइंट से लेकर पचराहा तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ खाली कराने की घोषणा की थी। साथ ही नगरपालिका परिषद के ईओ और सीओ सिटी को कर्मचारियों सहित पुलिस फोर्स तैयार रखने के निर्देश दिए थे। इस कार्रवाई की भनक पाकर बहादुरगंज पचराहा के फुटपाथ घेरकर आजीविका कमाने वाले दुकानदारों ने सुबह होते ही अपने ठिकाने उजाड़ने शुरू कर दिए।
इसी वजह से पचराहा घेरे रहने वाले फलों के ठेले आज नजर नहीं आए। जेसीबी से सामान हटाए जाने पर टूटने की आशंका में कई दुकानदारों ने फुटपाथों पर रखे खोखे खुद हटा लिए। इस वजह से दोपहर तक पचराहा के सभी रास्ते चौड़े नजर आने लगे। यह अलग बात रही कि अतिक्रमण हटाने प्रशासनिक अमला नहीं पहुंचा। सिटी मजिस्ट्रेट के अनुसार एडीजी के दौरे की व्यस्तता के कारण पुलिस फोर्स नहीं मिल सका। उन्होंने बताया कि वहां शुक्रवार को अवैध कब्जे हटाने का अभियान चलाया जाएगा।