फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Asaram's son was Brenwash

आसाराम ने बेटे का ब्रेनवाश कर दिया

Mon, 27 Jul 2015 11:19 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 27 Jul 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Asaram's son was Brenwash
आसाराम ने मेरे बेटे का ब्रेनवाश कर दिया है। यह टिप्पणी हत्या के आरोप में जेल गए नारायण पांडेय उर्फ पुष्पेंद्र पांडेय की मां रन्नो देवी की है। सोमवार को सीजेएम कोर्ट में पेशी के दौरान वह बेटे से एक बार मिलीं और उदास होकर एक ओर जाकर बैठ गईं। बेटे के स्वभाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंनेे कहा कि यह पहले ऐसा नहीं था। अब तो आसाराम ही इसके सबकुछ हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नारायण वर्ष 2003 में घर छोड़कर चला गया था। वर्ष 2008 में कानपुर में आसाराम के सत्संग में गईं तो वह दिखा पर बात नहीं की। वह बचपन से धार्मिक प्रवृत्ति का था। उन्होंने बताया कि हत्या मामले की खबर उन्हें कानपुर में पड़ोसी ने दी। इस सूचना पर इसके पिता की तबियत खराब हो गई। पेशी के दौरान नारायण ने मां से कहा कि धैर्य रखो, आसाराम सब ठीक कर देंगे।
विज्ञापन


पुलिस रिमांड पर सुनवाई पूरी, फैसला आज
शाहजहांपुर। आसाराम प्रकरण में गवाह कृपाल की हत्या कराने के आरोप में जेल भेजे गए नारायण पांडेय उर्फ पुष्पेंद्र
पांडेय को पुलिस रिमांड पर देने संबंधी शाहजहांपुर पुलिस की याचिका पर सीजेएम राजेश्वरी टोलिया की कोर्ट ने
सोमवार को सुनवाई पूरी कर ली। मंगलवार को फैसला सुनाया जाएगा। नारायण की तरफ से नियुक्त वकील वीरेंद्र
पाल चौहान ने कोर्ट में रिमांड आपत्ति पत्र दाखिल किया और कहा कि ऐसे रिमांड का पुलिस के पास कोई विधिक
आधार नहीं है। उसने कृपाल सिंह हत्या नहीं की है न ही साजिश में शामिल है। जोधपुर (राजस्थान) से थाना
सदर बाजार पुलिस उसे 21 जुलाई लेकर आई थी। तब से 25 जुलाई तक वह पुलिस के कब्जे में रहा। इस दौरान उसे
पुलिस ने शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed