{"_id":"58c049d44f1c1b9465dc4743","slug":"alcohol-detonator-escaped-from-car-near-lal-idli-intersection","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल इमली चौराहे के पास कार छोड़ भागे शराब तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाल इमली चौराहे के पास कार छोड़ भागे शराब तस्कर
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
car
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा की बनी नौ पेटी शराब बरामद
दो लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज
आबकारी विभाग और सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार लाल इमली चौराहा के पास दो कार से नौ पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की हैं। इस दौरान दो लोग पुलिस टीम को देखकर भाग गए। आबकारी इंस्पेक्टर संजय कुमार दोनों कार व बरामद शराब को कब्जे में लेने के बाद फरार दोनों लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट आबकारी अधिनियम में दर्ज कराई है।
आबकारी इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि उन्हें बुधवार दोपहर लगभग दो बजे सूचना मिली कि शहर के मोहल्ला कटिया टोला निवासी दीपक उर्फ मोनू ठाकुर और खटकाना निवासी रामू कनौजिया अलग-अलग दो कार से अंग्रेजी शराब की पेटी लादकर ला रहे हैं। इस वक्त लाल इमली चौराहे के पास मौजूद हैं। कार में रखी शराब गैर जनपद की बनी है। वह सदर बाजार थाना पुलिस टीम के साथ जैसे ही लाल इमली चौराहे पर पहुंचे तो तभी पुलिस टीम को देखकर मोनू ठाकुर और रामू कनौजिया कारें छोड़कर भाग गए। पास जाकर जब दोनों कारों की तलाशी ली गई तो उसमें से अंग्रेजी शराब की कुल नौ पेटी में रखी 108 बोतलें बरामद कर लीं। यह शराब हरियाणा की बनी हुई है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि यह लोग शराब को होली पर्व पर बेचने के इरादे से लाए थे, लेकिन शराब पकड़ गई।