फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   alchohal

पुवायां में धधक रहीं कच्ची की भट्ठियां

Tue, 03 Feb 2015 11:11 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Tue, 03 Feb 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ और उन्नाव में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत के बाद अधिकारियों ने आबकारी और पुलिस महकमे को कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी पुवायां क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने का धंधा बदस्तूर जारी है।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र में कई स्थान कच्ची के लिए इतने कुख्यात है कि यहां से जिले के अलावा दूसरे जनपदों तक को सप्लाई की जाती है। खुलेआम हो रहे इस कारोबार पर पुलिस और आबकारी विभाग के एक बार भी धरपकड़ नहीं करने से सवाल उठना भी लाजिमी है। अधिकारियों ने कच्ची शराब पकड़ने के निर्देश दिए थे, लेकिन अधीनस्थों ने अधिकारियों के आदेश पर महज खानापूर्ति कर पूरा कर दिया था।
विज्ञापन

गांव भम्मापुर, रायपुर, धारा, भरतापुर, इमलिया, सतवां, ढकिया, चौसेड़ा, गंगसरा, दिउरिया, महमूदपुर सैंजनियां, रेहरिया, सुनारा, बद्रीपुर हदीरा, काेंप नवलपुर, नबावपुर, मीरपुर गंगाई, महुरेना, सिंघापुर, झबरिया, उदना, कुंवरपुर, धर्मंगदपुर आदि में कच्ची शराब का कारोबार बड़े पैमाने पर किया जाता है। नदी के किनारे पकड़े जाने के डर से घरों में शराब तैयार की जाने लगी है और लकड़ी की भट्ठी का स्थान गैस चूल्हे ने ले लिया है। पुलिस का कहना है कि कच्ची शराब बनने की सूचना पर कार्रवाई की जाती है। इस मामले की कोई भी सूचना दे सकता है उसका नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed