{"_id":"578688634f1c1b027d13f002","slug":"adolescente-secuestrado-recuperado-dos-detenidos","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा किशोरी बरामद, दो धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगवा किशोरी बरामद, दो धरे
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव हरनाई से दो माह पहले अगवा की गई किशोरी को पुलिस ने लखीमपुर खीरी के गांव फूलबेहड़ से बरामद कर लिया।
गांव हरनहाई से एक किशोरी को दो माह पूर्व कुछ लोग अपने साथ ले गए थे। इस मामले में लड़की के पिता की ओर से पांच लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर किशोरी के पिता से एसपी से मिलकर खुटार पुलिस की शिकायत करते हुए लड़की बरामद कराए जाने और आरोपियों को जेल भिजवाने की मांग की थी। एसपी की फटकार के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गांव फूलबेहड़ से लड़की को बरामद कर लिया। मामले में नामजद पलिया कसबे के इंद्रासन और उसे संरक्षण देने वाले फूलबेहड़ के निर्मल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। नामजद चार आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
बालिका को मारने का
प्रयास करने का आरोप
खुटार। थाना के गांव पिपरिया भागवंत निवासी महेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से उसका चार दिन पूर्व विवाद हो गया था। विपक्षी लोगों ने उसकी पिटाई कर दी थी। मंगलवार शाम वह किसी काम से बाहर गया था। उसकी चार वर्षीय पुत्री नैंसी घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। पुरानी रंजिश के चलते पड़ोस के एक युवक ने उसकी पुत्री की गर्दन दबाकर मारने का प्रयास किया। उसके भतीजे ने यह देखकर शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकला। परिवार के लोग बालिका को निजी डॉक्टर के पास ले गए और प्राथमिक उपचार के बाद थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।