{"_id":"0890c488ae08812e7a237d19b50859a7","slug":"actident-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
शाहजहांपुर
Updated Sun, 08 Mar 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र के गांव गरवापुर रहने वाले 39 वर्षीय महेश कुमार की शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर मौत हो गई।
गांव गरवापुर में रहनेे वाले महेश कुमार अपने भाई सूरजपाल के साथ बाइक से गांव सैजना में अपनी भतीजी ओमवती के घर होली मिलने गए थे। वहां से लौटते समय मोहम्मदी रोड धर्मपुर गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर महेश और सूरजपाल घायल हो गए। चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात करीब 11 बजे मेहश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया।
महेश की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। पति की मौत से बेहाल मंजू अपने बेटे शुभम, प्रियांशु और बेटी अंकिता को सीने से लगाकर रो रहीं हैं। होली के दिन हुई मौत से घर और गांव में सन्नाटा छा गया है।