{"_id":"afa9b9a84cb7cca0a5a3ac2853c82dff","slug":"actident-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के घर आया युवक ट्रेन से कटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन के घर आया युवक ट्रेन से कटा
शाहजहांपुर
Updated Mon, 02 Mar 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना रोजा के गांव हथौड़ा में सोमवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आकर 25 वर्षीय नीरज प्रजापति की मौत हो गई। नीरज अपनी बहन के यहां मेहमानी में आए थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
निगोही क्षेत्र के गांव छतेनी के रहने वाले ओमप्रकाश प्रजापति के बड़े बेटे नीरज शुक्रवार को हथौड़ा में अपनी बहन सीमा के यहां आए थे। रविवार सुबह नीरज गांव के बाहर शौच के लिए गए थे। लौटते समय गांव में क्रॉसिंग पार करते समय नीरज शाहजहांपुर की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया।
तीन साल पहले हो चुकी है पत्नी की मौत
पूरनपुर(पीलीभीत) क्षेत्र के गांव शाहगढ़ बंगलापुर निवासी ईश्वरी प्रसाद की बेटी सीमा से नीरज की चार साल पहले शादी हुई थी। शादी के एक साल बाद प्रसव के दौरान सीमा की मौत हो गई। सीमा ने एक बेटी को जन्म दिया था। जिसका पालन पोषण उसके नाना-नानी कर रहे हैं।