फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   actident

हादसे में मरे युवक थे मौसेरे भाई

Sun, 01 Mar 2015 11:06 PM IST
सेहरामऊ दक्षिणी।
सेहरामऊ दक्षिणी। Updated Sun, 01 Mar 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
actident
क्षेत्र के गांव ऐंठापुर के पास शनिवार की रात हुए हादसे में मौत का शिकार हुए 32 वर्षीय हृरदेश और उनके हमउम्र राजेश रिश्ते में मौसेरे भाई थे। दोनों की मौत से घर में कोहराम मच गया। रविवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मिर्गापुर में रहने वाले हृदयेश मौसेरे भाई राजेश के साथ शनिवार को शहर में अपनी गाड़ी    जाइलो की सर्विस कराने आए थे। देर शाम दोनों शहर से निकले थे। हरदोई रोड पर गांव ऐंठापुर के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर उनकी गाड़ी खाई में जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त था कि गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में फंसे हृदयेश और राजेश को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे की खबर सुनकर मौके पर मृतकों के परिवार वाले पहुंच गए थे।
विज्ञापन


पत्नी, दो बेटियों को बिलखता छोड़ गए हृदयेश
हृदेयश की करीब सात साल पहले मोहम्मदी में रहने वाली नीतू से शादी हुई थी। शादी के बाद हृदेयश के यहां दो बेटियों पांच वर्षीय पल्लवी और दो वर्षीय अनन्या का जन्म हुआ था। हृदेयश की मौत से नीतू पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। वहीं मां नीलम भी बेटे की मौत से बेसुध हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश थे इकलौते बेटे
मुन्नालाल के इकलौते बेटे थे राजेश। एक बेटी सोनी की वह पहले ही शादी कर चुके हैं। राजेश की मां की मौत उनके जन्म के समय ही हो गई। राजेश की मौत से मुन्नालाल बेहाल हैं। राजेश अपने मौसेरे भाई हृदयेश की गाड़ी चलाकर परिवार का गुजारा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed