{"_id":"bae6383bcc394f58b0451621f906e499","slug":"actident-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में घायल दो लोगों की मौत
शाहजहांपुर
Updated Sun, 22 Feb 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कांट क्षेत्र के गांव मोहनपुर के पास शनिवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में घायल हुए दो बाइक सवारों की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है।
हरदोई के थाना पचदेवरा क्षेत्र के गांव कमालपुर में रहने वाले 50 वर्षीय छोटेलाल शुक्रवार की सुबह अपने बेटे मुकेश की पत्नी पप्पी को विदा कराने उनके मायके तिलहर क्षेत्र के गांव पलिया गए थे। वहां से शाम को छोटेलाल पप्पी और एक साल के पोते के साथ बाइक से चले थे। रास्ते में मदनापुर-कांट रोड पर मोहनपुर गांव के पास उनकी बाइक की भिड़ंत सामने से आ रही एक बाइक से हो गई। हादसे में दूसरी बाइक के चालक 22 वर्षीय शनिदेव भी घायल हो गए। शनिदेव मदनापुर क्षेत्र के गांव रघुनाथ पुर गौंटिया के रहने वाले थे। वह अपने चचेेरे भाई के साथ एक मेहमान को कांट छोड़कर घर वापस जा रहे थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल छोटेलाल और शनिदेव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया गया, देर रात इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। घायल पप्पी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
भतीजे के तिलक समारोह की तैयारी में लगे थे सभी
छोटेलाल के भतीजे राजू का शनिवार को तिलक समारोह था। सभी लोग उसकी तैयारी में लगे हुए थे, इसलिए छोटेेेेेलाल खुद पुत्रवधू पप्पी को लेकर उनके मायके चले गए थे। छोटेलाल की मौत की खबर सुनकर खुशियों का माहौल गम में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
दस महीने पहले ही हुई थी शनि की शादी
शनिदेव की दस महीने पहले ही बीसलपुर (पीलीभीत) क्षेत्र के गांव ककरा निवासी बिजेंद्र कुमार की बेटी सरोज से हुई थी। गर्भवती सरोज ने जब पति की मौत की खबर सुनी तो वह बदहवास हो गई। शनिदेव की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
हादसे की खबर सुनकर सदमे से हुई महिला की मौत
कांट क्षेत्र के गांव मोहनपुर में रहने वाले सोहनलाल का बेटा शुक्रवार को रिश्तेदारी में शादी में गया हुआ था। मोहनपुर के पास हुए हादसे में उनके बेटे की मौत हो गई। यह सुनकर सोहनलाल की पत्नी 60 वर्षीय गेंदा देवी को ब्रेन हेमरेज हो गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें बरेली ले जाया गया, जहां एक निजी अस्पताल में उन्होंने इलाज के दौरान शनिवार की सुबह दम तोड़ दिया।