फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A day after leaving home The girl was climbing passion

घर छोड़ने से एक दिन बाद लड़की का चढ़ना था लगन

Sun, 24 May 2015 11:33 PM IST
रीतेश माथुर, शाहजहांपुर
रीतेश माथुर, शाहजहांपुर Updated Sun, 24 May 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
जलालाबाद के गांव बड़ा हरेवा में प्रेमी संतोष के साथ गई लड़की का लगन अगले दिन चढ़ना था। दोनों का प्रेम परवान चढ़ चुका था। एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कस्में भी खाई जा चुकी थीं। ऐसे में तिलक की रस्म पूरी होने के बाद दोनों के मिलने पर भी पूरी तरह से पाबंदी लगना तय थी। लड़की के संतोष से दो साल पुराने संबंध थे और वह किसी कीमत पर संतोष को खोना नहीं चाहती थी। इसी के चलते दोनों ने साथ-साथ रहने का फैसला कर लिया और एक दिन पहले ही रात के वक्त गांव से निकल गए।  
विज्ञापन

लड़की के मुताबिक उसकी प्रेम कहानी दो साल पहले शुरू हुई थी। उसने संतोष से खुद कहा था कि वह उसे पसंद करती है। इसके बाद दोनों के प्रेम संबंध हो गए। दोनों अक्सर गांव में अकेले मिलने लगे। दोनों ने साथ जीने और मरने का फैसला कर लिया था। लड़की के घरवालों ने उसकी शादी बगैर मर्जी के कलान के एक गांव निवासी युवक से तय कर दी थी। लड़की को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। लड़की का तिलक 15 मई को होना था। इससे पहले दोनों ने मिलकर गांव से भागने का फैसला कर लिया। दोनों ने 14 मई की रात 11 बजे पड़ोस के गांव भूड़िया भूड़ में श्री जोगराज जयसिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में मिलने का वादा किया। लड़की तय समय में स्कूल पहुंच गई। इसके कुछ देर बाद संतोष भी पहुंच गया। दोनों कांट से पैदल चल दिए। कांट पहुंचकर दोनों ने एक जीप पकड़ी और शाहजहांपुर पहुंच गए। शाहजहांपुर में रोडवेज बस में सवार होकर बरेली गए। बरेली में बस बदलकर दिल्ली वाली बस में बैठ गए। दिल्ली में संतोष नागलोई इलाके में रहने वाले अपने मामा के घर उसे लिवा ले गया। वहां वह लोग दो दिन रुके। इसके बाद वह दोनों हरदोई पहुंच गए। दोनों ने हरदोई में दो दिन रोडवेज बस अड्डा पर और दो दिन रेलवे स्टेशन पर गुजारे। शनिवार को दोनों ने हरदोई के कोर्ट में शादी करने के लिए अर्जी डाली। वहां से दोनों हरदोई के रूपापुर रास्ते से होते हुए फर्रुखाबाद जा रहे थे, तभी पुलिस ने उनको पकड़ लिया।
विज्ञापन


पायल बेचकर खर्च चलाया
लड़की ने बताया कि संतोष के पास रुपये नहीं थे। उसने अपनी पायल शाहजहांपुर में एक हजार रुपये में सुनार के पास बेच दी। इसके बाद दोनों ने दिल्ली जाने का फैसला किया। किराए के अलावा दोनों ने खाने पीने में बहुत कम खर्च किया। दिल्ली में संतोष के मामा के घर खाना मिल गया। हरदोई में चार दिनों में दोनों ने कुल तीन बार ही खाना खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


... तो बाल विवाह की हो रही थी तैयारी!  
लड़की ने बताया कि उसके परिवार वालों ने उसकी उम्र 15 साल गलत बताई है। उसकी उम्र 20 वर्ष के आसपास है। वह बालिग है। कहा कि अगर वह बालिग नहीं थी तो उसके परिवार वाले उसकी शादी क्यों कर रहे थे। उसके परिवार वाले संतोष को फंसाने के लिए कम उम्र लिखा रहे हैं।

लड़की का आज होगा एक्सरे
महिला थाना इंस्पेक्टर पुष्पलता भास्कर का कहना है कि लड़की का मेडिकल शनिवार की रात को हो गया है और उसका एक्सरे सोमवार को होगा। यहां बता दें कि लड़की की उम्र का पता एक्सरे के बाद ही लगाया जा सकता है। लड़की पक्ष के लोगों ने अभी तक ऐसा कोई प्रमाण पत्र भी नहीं दिखा पाए, जिससे कि लड़की की सही उम्र का पता लगाया जा सके।

मेरे संतोष की पुलिस पिटाई नहीं करे
शाहजहांपुर। गांव हरेवा में प्रेमी के साथ गई लड़की ने कहा कि उसके प्रेमी संतोष की पुलिस पिटाई नहीं करे। वह संतोष से बेहद प्यार करती है। संतोष के बगैर जी नहीं सकती है। उसे अपने परिवार वालों से कोई मतलब नहीं है।
लड़की ने कहा कि उसके संतोष की पुलिस पिटाई नहीं करे। उसके संतोष की पिटाई हुई तो वह सहन नहीं कर पाएगी। संतोष को उसने मन से पति मान लिया है। उसने संतोष के साथ जीने और मरने का फैसला कर लिया है। अगर उसके संतोष को पुलिस या उसके परिवार वालों ने परेशान किया तो वह जीते जी मर जाएगी। पुलिस ने जब दोनों को पकड़ा था उसके बाद दोनों को अलग-अलग कर दिया। पुलिस वालों ने उसे संतोष से बात नहीं करने दी। पुलिस ने दोनों से अकेले-अकेले में पूछताछ की। रात में पुलिस ने संतोष को जलालाबाद थाने में रोक लिया और उसे जिला अस्पताल भेज दिया। उसका मेडिकल परीक्षण होने के बाद से महिला थाने भेज दिया गया। लड़की बार-बार पूछ रही थी कि मेरे संतोष का हाल कैसा है। लड़की ने बताया कि उसे अपने परिवार वालों से कोई मतलब नहीं है।



चाहे मां हो या पिता दंडित करना चाहिए
शाहजहांपुर। लड़की से जब पूछा गया कि उसके परिवार वालों ने उसे ले जाने के प्रतिशोध में संतोष की मां समेत पांच महिलाओं को निर्वस्त्र करके गांव में घुमाया। इस पर लड़की ने कहा कि वह अपनी मर्जी से संतोष के साथ गई थी। उसके परिवार वालों ने संतोष के घर की महिलाओं के साथ बहुत शर्मनाक कृत्य किया है। जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। इस घटना को अंजाम देने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

लड़की ने कहा कि उसके दो साल से संतोष से प्रेम संबंध थे, लेकिन उन लोगों ने अपने संबंधों को किसी के सामने जाहिर नहीं होने दिया। वह अपनी मर्जी से संतोष के साथ गई थी। इसकी वजह से उसके परिवार वालों ने संतोष के परिवार की महिलाओं का जो अपमान किया है, वह बहुत गलत है। जब पूछा गया कि इस घटना में उसकी मां और पिता समेत परिवार के दस लोगों को जेल भेजा गया है और उन्हें दस साल तक की सजा हो सकती है। इस पर लड़की ने कहा कि इस प्रकार की घटना करने वाले चाहे उसकी मां हो या बाप, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed