{"_id":"596b6a154f1c1b310f8b4e7d","slug":"91500211733-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइक पर फर्राटा भरते छात्रों को नसीहत देने के निर्देश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइक पर फर्राटा भरते छात्रों को नसीहत देने के निर्देश
Updated Sun, 16 Jul 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। स्कूटी और मोटरसाइकिलों पर फर्राटा भरते छात्रों पर डीएम नरेंद्र कुमार सिंह की नजर पड़ ही गई। मुख्य मार्गों पर दो और तीन साथियों को बैठाकर तीव्र गति से वाहन चलाने वाले छात्रों को नसीहत देकर छोड़ने के बाद डीआईओएस को निर्देश दिए हैं।
डीएम ने कहा कि बिना हेलमेट के शहर के विभिन्न मार्गों पर तीव्र गति से वाहन चलाने वाले छात्रों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। वह अपने वाहन पर तीन सवारियां बैठाकर यातायात नियमों का पालन किए बगैर फर्राटे भरते रहते हैं, जो न सिर्फ उनके लिए घातक है, बल्कि अन्य राहगीरों के जीवन के लिए भी संकट खड़ा कर सकता है। इससे छात्रों को सावधान करने जरूरत है। डीएम ने डीआईओएस को निर्देश दिए कि वह प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों की बैठक लेकर उन्हें आगाह करें और छात्रों को हेलमेट लगाकर सीमित गति से वाहन चलाने के लिए प्रेरित करें। डीएम ने कहा कि छात्रों के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारी भी हेलमेट का उपयोग करना सुनिश्चित कराया जाए।