{"_id":"5950f4c54f1c1b900c8b4ce2","slug":"91498477765-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
Updated Mon, 26 Jun 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। रोडवेज बस स्टैंड के पास रविवार सुबह रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
रविवार सुबह लगभग 6.30 बजे करीब 24 वर्षीय युवक रोडवेज बस स्टैंड के पास बंद रेलवे फाटक को साइकिल के साथ नीचे झुक कर रेलवे फाटक पार कर रहा था। इसी दौरान बरेली की दिशा से आ रही ट्रेन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मृतक भूरे रंग का लोअर और कत्थई रंग की टी शर्ट पहने था। जीआरपी एसओ विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
युवक ने खाया जहर
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मामूड़ी निवासी 25 वर्षीय जावेद को सोमवार की सुबह बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर के मुताबिक उसने कोई जहरीला पदार्थ खाया है। अब उसकी हालत में सुधार है।