फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Assault over land dispute; FIR registered against nine people

Kushinagar News: जमीन विवाद में मारपीट, नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 27 Oct 2026 02:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Assault over land dispute; FIR registered against nine people
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव पिपरा टोला में जमीन पर छपरी रखने के विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित धर्मेंद्र यादव की तहरीर पर पुलिस ने महिला समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी जमीन पर करीब सात फुट की दीवार बनाई थी। आरोप है कि 20 अक्तूबर की रात कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर छपरी रख दी। 21 अक्तूबर की सुबह करीब छह बजे धर्मेंद्र इस संबंध में पूछताछ करने पहुंचे। तब कुंदन, मनोज, उपेंद्र, अंगद, अवध किशोर, दुर्गावती देवी और अर्चना देवी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। पीड़ित जान बचाने के लिए अपने घर में भागा। हमलावर घर में घुसकर उसे पीटने लगे शोर सुनकर धर्मेंद्र के भाई फेकू और भाभी बीबीता देवी बीच-बचाव करने पहुंचे। हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घायलों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुदही में अपना उपचार कराया। थानाध्यक्ष शनि कुमार जावला ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed