{"_id":"6adfc574f361d762290ef2b0","slug":"firozabad-news-docter-treatment-infection-firozabad-news-c-169-1-mt11005-189115-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गलत इलाज से मरीज के कटे दोनों हाथ, कोर्ट के आदेश पर दो डॉक्टरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गलत इलाज से मरीज के कटे दोनों हाथ, कोर्ट के आदेश पर दो डॉक्टरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में इलाज के नाम पर भारी-भरकम राशि ऐंठने और इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप में मथुरा नगर स्थित मित्तल नर्सिंग होम (जॉइंट रिप्लेसमेंट एंड फर्टिलिटी सेंटर) के डॉ. जगदीश मिल्लत और उनके बेटे डॉ. परम मिल्लत के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। आरोप है कि कूल्हे के इलाज के नाम पर लगभग 25 लाख रुपये ठगे गए और गलत इलाज के कारण मरीज के दोनों हाथ काटने पड़े। थाना उत्तर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना रसूलपुर क्षेत्र के संत नगर (आसफाबाद) निवासी पीड़िता काजल पत्नी प्रमोद उर्फ पप्पन द्वारा न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, वर्ष 2024 में उसके पति प्रमोद के कूल्हे में समस्या हुई थी। इस पर डॉक्टरों ने इलाज का खर्च 5 लाख रुपये बताया था। पीड़िता ने 5 प्रतिशत ब्याज पर 5 लाख रुपये उधार लेकर कूल्हा प्रत्याроपण कराया। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद मरीज की तबीयत लगातार बिगड़ती गई और इंफेक्शन पूरे शरीर में फैल गया। इसके बावजूद डॉक्टरों ने गुमराह करते हुए इलाज जारी रखा और विभिन्न मदों में लगभग 25 लाख रुपये ऐंठ लिए।
दोनों हाथ कटे, अब पैरों पर संकट: काजल ने बताया कि उनके पति की स्थिति अत्यंत गंभीर होने पर परिजन उन्हें एंबुलेंस से एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा ले गए। वहां डॉक्टरों ने जान बचाने के लिए तुरंत दोनों हाथ काट दिए। पीड़िता का आरोप है कि अब डॉक्टरों ने उसके दोनों पैर भी काटने की बात कही है, जिससे उसका पूरा परिवार और 5 छोटे बच्चे दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं।
थाना उत्तर में पुलिस ने डॉ. जगदीश मिल्लत और डॉ. परम मिल्लत के खिलाफ दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी