फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Development officer strangles wife to death following domestic strife

Prayagraj News: घरेलू कलह के चलते विकास अधिकारी ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या

Tue, 27 Oct 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 27 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Development officer strangles wife to death following domestic strife
नवाबगंज के मलाक हरहर स्थित मंदाकिनी कॉलोनी में रविवार रात घरेलू कलह के चलते एलआईसी के विकास अधिकारी ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि एलआईसी की फाफामऊ शाखा में तैनात आरोपी रमेश चंद्र ने कथित तौर पर पुलिस को फोन कर पत्नी तारा देवी (42) के आत्महत्या करने की सूचना दी थी।
हालांकि, मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को मृतका के बच्चों और पड़ोसियों ने गला दबाकर हत्या किए जाने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पोल खुल गई। मृतका के पिता की तहरीर पर फाफामऊ पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
सराय जयराम गांव निवासी रमेश चंद्र मलाक हरहर की मंदाकिनी कॉलोनी में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहता है। वह एलआईसी की फाफामऊ शाखा में विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि रविवार रात करीब 10 बजे घरेलू कलह के चलते उसने अपनी पत्नी तारा देवी की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस को फोन कर पत्नी के आत्महत्या करने की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतका के बेटे पीयूष (17), आयुष (11) और आरुष (4) के साथ पड़ोसियों ने घटना को लेकर अलग जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि तारा देवी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनकी गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने रमेश चंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति से पूछताछ, अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच
घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के पिता श्याम बिहारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बेटी के पति रमेश चंद्र, जेठ कमलेश कुमार, जेठ की पत्नी, देवर राजेश कुमार, देवर की पत्नी और जेठ के बेटे सतीश को नामजद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, एसीपी थरवई अजेंद्र यादव ने बताया कि महिला की मौत के मामले में उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतका के पिता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed